28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: सीएम नीतीश ने अमित शाह को दिया भरोसा, 'अब इधर-उधर जाने...

बिहार: सीएम नीतीश ने अमित शाह को दिया भरोसा, ‘अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं’!

सीएम नीतीश ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने ही मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझ पर भरोसा जताया था। हम कैसे भूल सकते हैं।

Google News Follow
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिलहाल बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर भाजपा को भरोसा दिया कि अब वह कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे, बल्कि एनडीए में बने रहेंगे।

दरअसल, पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमसे गलती हो गई कि हम दो बार उधर चल गए। हमारी पार्टी के ही कुछ लोगों ने गड़बड़ कर दिया था। इसलिए हम इधर से उधर चले गए थे, लेकिन अब हम लोगों ने तय कर लिया है कि कभी उधर नहीं जाएंगे।

सीएम नीतीश ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने ही मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझ पर भरोसा जताया था। हम कैसे भूल सकते हैं। हम लोग शुरू से मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी मिलकर काम करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले थे, उस समय बिहार में कोई काम नहीं हुआ था। वे लोग हिंदू और मुस्लिम के बीच सिर्फ झगड़ा करवाते थे। पढ़ाई को लेकर कोई संसाधन नहीं था। जब हम लोग 2005 में आए, तब यह सब ठीक किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर हमने काम किए हैं। हमने बिहार में पंचायत और नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया, बिहार में स्वयं सहायता समूह बनाया और ‘जीविका दीदी’ का नाम दिया। नीतीश कुमार ने कई अन्य विकास योजनाओं की भी चर्चा की और बताया कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार से भरपूर मदद मिल रही है।
यह भी पढ़ें-

UP: कथावचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर ‘लक्ष्मी नगर’ रखने की उठाई मांग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें