26 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
होमदेश दुनियाबिहार सदन: ताली बजाते दिखे सीएम नीतीश, शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दे...

बिहार सदन: ताली बजाते दिखे सीएम नीतीश, शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दे पर ​हुआ​ शोर शराबा!

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा किया।​ 

Google News Follow

Related

बिहार​ विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्नकाल चल रहा था। इसी बीच, राजद के विधायक ललित यादव ने निजी स्कूलों को लेकर एक सवाल पूछा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के जवाब से विपक्षी विधायक संतुष्ट नहीं हुए।विधायक ने अध्यक्ष नंद किशोर यादव से प्रश्न को स्थगित करने की मांग की तो अध्यक्ष ने कहा कि आपने प्रश्न किया और सरकार उत्तर दे रही है, सवाल स्थगित करने का कोई कारण नहीं है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद थे। इसके बाद विपक्षी विधायक हंगामा करने लगे। नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान हालांकि प्रश्नकाल चलता रहा। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हुए और उन्होंने कहा कि अगर शिकायत है तो हमें लिखकर दीजिए, हम एक्शन लेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ बोल रहे हैं, हमारे खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसलिए हम आप सबको बधाई दे रहे हैं। उन्होंने इस दौरान ताली भी बजाई। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद राजद विधायक शांत हुए और अपनी सीट पर बैठ गए।

इससे पहले विधानसभा परिसर में विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि बिहार के लोगों को कानून पर से भरोसा उठ गया है। बिहार में राक्षस राज है। इस दौरान उन्होंने एक पोस्टर भी दिखाया। दो दारोगा की हत्या हो चुकी है। डबल इंजन की सरकार में राक्षस राज है। बिहार पूर्ण रूप से बीमारू राज्य बन चुका है।

​यह भी पढ़ें-

ईडी: जॉर्ज सोरोस से जुड़ी संस्थाओं पर की कार्रवाई, बेंगलुरु में आठ जगहों पर छापेमारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,707फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें