28 C
Mumbai
Sunday, February 1, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: दिलीप जायसवाल चुने गए ​प्रदेश​ भाजपा अध्यक्ष​!, मनोहर लाल ने की...

बिहार: दिलीप जायसवाल चुने गए ​प्रदेश​ भाजपा अध्यक्ष​!, मनोहर लाल ने की घोषणा​!

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार इकाई ने जमीनी स्तर से जुड़े एक मेहनती और विनम्र नेता को चुना है।

Google News Follow

Related

बिहार प्रदेश परिषद की बैठक में मंगलवार को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल के नाम का ऐलान किया गया। केंद्रीय मंत्री, परिषद के प्रभारी और पर्यवेक्षक बनकर पटना पहुंचे मनोहर लाल ने उनकी ताजपोशी की घोषणा की। दिलीप जायसवाल के बिहार भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, शहनवाज हुसैन समेत कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी।

दिलीप जायसवाल के बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार इकाई ने जमीनी स्तर से जुड़े एक मेहनती और विनम्र नेता को चुना है। आज बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना है। 2025 के चुनाव में दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिलीप जायसवाल को एक बेहतरीन अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा निरंतर आगे बढ़ेगी और जैसा कि महनोहर लाल ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और एनडीए बिहार में सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है।

बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि दिलीप जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर मैं बेहद खुश हूं। भाजपा काफी मजबूत हुई है, पार्टी का विस्तार हुआ है। 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराएगा। बिहार में एनडीए की सरकार बनाएगी।

दिलीप जायसवाल के बिहार भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले दिलीप जायसवाल को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। वह एक ऐसे नेता हैं जिनके दरवाजे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुले रहते हैं। वे बहुत शांत स्वभाव के हैं। बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार बनाएगी।

बता दें कि बिहार प्रदेश परिषद की बैठक में मंगलवार को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल के नाम की घोषणा की गई। केंद्रीय मंत्री, परिषद के प्रभारी और पर्यवेक्षक बनकर पटना पहुंचे मनोहर लाल ने उनकी ताजपोशी की घोषणा की।

पटना के बापू सभागार में आयोजित प्रदेश परिषद की बैठक में इसकी घोषणा करते हुए मनोहर ने कहा कि पार्टी की परंपरा रही है कि तीन साल में संगठन का नए सिरे से गठन किया जाता है। यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है। पार्टी का राष्ट्रीय पर्व चल रहा है। इसमें मंडल, जिला, प्रदेश समिति होती है। उन्होंने कहा कि बिहार में सांगठनिक रूप से 52 जिले हैं, जिनमें से 40 जिलों में इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-

चौंकाने वाली घटना: फिलीपीनी वायु सेना का लड़ाकू विमान लापता, तलाश जारी !

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,310फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें