29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाबिहार चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारा तय, ओपी राजभर का बड़ा...

बिहार चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारा तय, ओपी राजभर का बड़ा बयान!

राजभर ने कहा, “हम चाहते थे कि हमें 4-5 सीटें दी जाएं ताकि हम गठबंधन धर्म निभा सकें, लेकिन हमें दरकिनार कर दिया गया।”

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला आखिरकार तय हो गया है। समझौते के अनुसार बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर, चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 29 सीटों पर, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम 6 सीटों पर और जीतनराम मांझी की हम पार्टी भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सीट बंटवारे की घोषणा के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने नाराजगी जताते हुए बिहार में अलग मोर्चा बनाने और अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

ओपी राजभर ने कहा कि बीजेपी नेतृत्व ने उनसे कई बार बातचीत की और आश्वासन दिया कि चुनाव के समय बैठकर सीटों पर चर्चा की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह किया है।

राजभर ने कहा, “हम चाहते थे कि हमें 4-5 सीटें दी जाएं ताकि हम गठबंधन धर्म निभा सकें, लेकिन हमें दरकिनार कर दिया गया।”

राजभर ने बताया कि उनकी पार्टी अब तक 52 सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुकी है और पहले चरण से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि SBSP बिहार में कुल 153 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। राजभर ने कहा, “अब बिहार की जनता जागरूक हो चुकी है। हमें वोट बैंक समझा गया, लेकिन अब हम अपनी ताकत दिखाएंगे।”

उन्होंने सभी दलों पर आरोप लगाया कि जब वोट की जरूरत होती है तब बुलाया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद “जूता मारकर भगा देते हैं।” राजभर का यह बयान स्पष्ट संकेत देता है कि बिहार चुनाव में एनडीए को सहयोगी दलों की असंतुष्टि का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-

वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘क्लीन स्वीप’ के लिए 121 रन का टारगेट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें