29.6 C
Mumbai
Sunday, May 3, 2026
होमदेश दुनियाबिहार चुनाव: राजद कार्यालय में महागठबंधन की बैठक, विपक्ष पर चर्चा!

बिहार चुनाव: राजद कार्यालय में महागठबंधन की बैठक, विपक्ष पर चर्चा!

दो दिन पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी ने दावा किया कि इस बार एनडीए की सरकार नहीं बनने जा रही है।

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बैठकों का दौर जारी है। आज महागठबंधन के घटक दलों के बीच राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में बैठक हो रही है। दोपहर दो से शुरू हुई इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वामदल, विकास इंसान पार्टी के प्रमुख नेता पहुंच चुके हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, भाकपा माले के सचिव कुणाल, वीआईपी से मुकेश सहनी समेत सभी घटक दलों के प्रमुख नेता पहुंचे हैं। बैठक में सीट बंटवारा, मुख्यमंत्री चेहरा समेत कई मुद्दों पर बातचीत हो रही है।
पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि आज महागठबंधन के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता पहुंचे हैं। यह एक रूटीन बैठक है। जो पहले होती रही है, यह उसकी ही श्रृंखला है। हम लोग एकजुट हैं। जनता के असली सरोकारों को केंद्र में रखकर बिहार में बदलाव सुनिश्चित किया जायेगा। अब सिर्फ व्यापक परिवर्तन की ही बात होगी।

वहीं दो दिन पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी ने दावा किया कि इस बार एनडीए की सरकार नहीं बनने जा रही है। वहीं महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा?

इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कुछ नहीं कहा। तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 अप्रैल को पटना में बैठक होगी। इसके बाद सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी। तेजस्वी यादव के साथ बैठक में राजद सांसद मनोज झा भी शामिल थे।

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि राजद कार्यालय में महागठबंधन की बैठक से यह स्पष्ट है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ही इसका नेतृत्व करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चेहरा पर ही तेजस्वी के नाम ही मुहर लगेगी। दो दिन पहले तेजस्वी यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं।

वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही यह बैठक हो रही है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी स्पष्ट कह चुके हैं कि इस बार, बिहार में बदलाव निश्चित है। आने वाले चुनाव में बिहार की जनता को हम एक सशक्त, सकारात्मक, न्यायप्रिय व कल्याणकारी विकल्प देंगे। भाजपा और उसके अवसरवादी ठगबंधन से बिहार को मुक्ति मिलेगी। युवा, किसान-मज़दूर, महिलाएं, समाज के पिछड़े, अति पिछड़े व अन्य सभी वर्ग के लोग महागठबंधन की सरकार चाहते हैं।
यह भी पढ़ें-

दक्षिण अफ्रीका में बापू की प्रतिमा अनावरण, कभी थे भारतीय प्रतिबंधित!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,106फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
305,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें