30.7 C
Mumbai
Thursday, June 4, 2026
होमदेश दुनियाबिहार चुनाव: जहां-जहां एनडीए सरकार है, वहां विकास है: जेपी नड्डा!

बिहार चुनाव: जहां-जहां एनडीए सरकार है, वहां विकास है: जेपी नड्डा!

जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में आज चारों तरफ उजाला है। गांव में 23-24 घंटे बिजली आती है। गांवों को सड़क से जोड़ दिया गया है।

Google News Follow

Related

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को नालंदा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहां-जहां एनडीए सरकार है, वहां विकास है। बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के काम दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां भी एनडीए की सरकार आई है, वहां-वहां विकास हुआ है। जहां-जहां दूसरे दलों की सरकार आई, वहां विकास थम सा गया। पिछले 20 साल में नीतीश कुमार के नेतृत्व में और पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से बिहार ने फिर से विकास की रफ्तार को पकड़ा और विकास की ओर चल पड़ा। आने वाला चुनाव बिहार के विकास की गति को बनाए रखने वाला चुनाव है।

जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में आज चारों तरफ उजाला है। गांव में 23-24 घंटे बिजली आती है। गांवों को सड़क से जोड़ दिया गया है। हर घर नल, हर घर जल कार्यक्रम से बिहार के 1.60 करोड़ परिवारों को नल से जल पहुंचा दिया गया है। उजाले का महत्व तब होता है, जब आप अंधकार की त्रासदी को पहचानते हों।

उन्होंने राजद शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि 20 साल पहले लालू यादव के राज में 90 के दशक से लेकर 2005 तक ये अंधकारमय बिहार था, ये जंगलराज वाला बिहार था। आज पीएम मोदी के आशीर्वाद से और नीतीश की कड़ी मेहनत के कारण आज ये बदला हुआ बिहार है, विकास की लंबी छलांग लगाता हुआ बिहार है।

नड्डा ने महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए डाले हैं। चुनाव के बाद बहनों के स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपए उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे।

उन्होंने साफ लहजे में कहा, “मैं कांग्रेस और राजद के बारे में बात करता हूं, तो याद रखिएगा कि इन्हें चुनाव में जनता से कोई मतलब नहीं है। लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं और सोनिया अपने बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाने में लगी हैं। इन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। इन्हें केवल अपने परिवार की चिंता है।”

उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में बिहार में फिरौती और अपहरण उद्योग बन गया था। डॉक्टर, इंजीनियर जैसे प्रोफेशनल्स बिहार छोड़कर जाने लगे थे, क्योंकि इनका सरेआम अपहरण होता था और अपहरण की फिरौती की रकम मुख्यमंत्री निवास से तय होती थी। बिहार में यह जंगलराज था।

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी के बयान पर सीएम रेखा गुप्ता का जोरदार पलटवार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें