30.8 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमदेश दुनियाबिहार​​: ​नेताओं पर रंगों की 'मस्ती', ​डिप्टी​ सीएम ने बजाई ढोलक, तेजप्रताप...

बिहार​​: ​नेताओं पर रंगों की ‘मस्ती’, ​डिप्टी​ सीएम ने बजाई ढोलक, तेजप्रताप के आवास पर ‘कुर्ता फाड़’​ होली!

बिहार के नेता भी होली के जश्न में डूबे नजर आए। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को अपने परिवार के लोगों के साथ होली खेलते नजर आए।

Google News Follow

Related

देश भर पर होली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है| एक सप्ताह तक चलने वाले इस पर्व को लेकर बिहार में शनिवार को रंगोत्सव के पर्व धूम है। आम से लेकर खास तक होली के पर्व में रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं। सड़कों पर बच्चों और युवाओं की टोलियां नजर आ रही हैं जो आने-जाने वालों को रंग डाल रहे हैं। शुक्रवार को भी कई इलाकों में होली मनाई गई थी।

इस बीच, बिहार के नेता भी होली के जश्न में डूबे नजर आए। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को अपने परिवार के लोगों के साथ होली खेलते नजर आए। उन्होंने ढोलक बजाकर फगुआ के गीत भी गाए। इस मौके पर उन्होंने आसुरी शक्तियों के समाप्त करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति का ये बड़ा उपहार है। होली के उत्सव में अमीर-गरीब का भेद खत्म हो जाता है। सभी रंगों के समावेश के साथ हम सम्मान के साथ उत्सव मनाते हैं।

इधर, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी अपने सरकारी आवास पर जमकर होली खेली। इस होली मिलन समारोह में राजद कार्यकर्ता और उनके समर्थक बड़ी संख्या में जुटे थे। सभी लोगों को तेज प्रताप ने रंग लगाए और खुलकर बात की। यहां पर उन्होंने लोगों पर जमकर रंग बरसाए और कुर्ता फाड़ा। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि सभी शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाएं। तेज प्रताप यादव ने कहा कि तय हो चुका है तेजस्वी यादव इस बार सीएम बनने वाले हैं।

इधर, दीघा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने गृह क्षेत्र तारापुर में होली मनाने पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को ही अपने परिजनों और गांव के लोगों के साथ होली मनाई।

इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “होली की शाम में परंपरा है, अपने बड़े-बुजुर्ग, मित्र-भाई को अबीर-गुलाल लगाकर आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त किया जाता है। शाम में अपने पैतृक गांव तारापुर में अपनों के बीच। आप सभी को रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं।”
 
यह भी पढ़ें-

कर्नाटक: ओवैसी द्वारा आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधने पर राशिद अल्वी की प्रतिक्रिया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,386फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें