28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाबिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है: नीतीश कुमार!

बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है: नीतीश कुमार!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार हर प्रकार से विकास का कार्य कर रही है। शुरुआत से ही हमलोग सबके उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। किसी की उपेक्षा नहीं की गई है।

Google News Follow
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भागलपुर में 301.71 करोड़ रुपये की लागत की 59 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने पेंशनधारियों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ बातचीत की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार हर प्रकार से विकास का कार्य कर रही है। शुरुआत से ही हमलोग सबके उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। किसी की उपेक्षा नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि आपके सहयोग और सरकार के प्रयास से बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड के अरार-धुआवे पंचायत के श्री चंडिका मिश्री लाल कृष्ण प्रसाद माध्यमिक उच्चतर प्लस टू विद्यालय परिसर में 301.71 करोड़ रुपये की लागत की 59 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इसके अंतर्गत 141.99 करोड़ रुपये की लागत से 43 योजनाओं का उद्घाटन तथा 159.71 करोड़ रुपये की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारियों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया।

वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि रसोइयों का मासिक मानदेय 1650 रुपये से बढ़ाकर 3300 रुपये कर दिया गया है और वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है।

जीविका से जुड़ी महिलाओं ने राज्य सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री दिए जाने को भी फायदेमंद बताया। इससे गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने, महिलाओं के उत्थान तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जीविका दीदियों ने प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि हम लोगों को मात्र सात प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक से लोन मिल रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. सदानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया।

यह भी पढ़ें-

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी को जेल, देश के अपमान की बात​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें