27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: जदयू प्रवक्ता नीरज ने तेजस्वी को बताया राजनीति का फरेबी!

बिहार: जदयू प्रवक्ता नीरज ने तेजस्वी को बताया राजनीति का फरेबी!

तेजस्वी के आरोपों को खारिज करते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने उन्हें राजनीति का फरेबी करार दिया।

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष ने विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जमकर हंगामा किया। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का दावा है कि केंद्र के इशारे पर चुनाव आयोग वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के जरिए गरीबों को उनके वोट के अधिकार से वंचित करना चाहता है।

तेजस्वी के आरोपों को खारिज करते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने उन्हें राजनीति का फरेबी करार दिया।

बुधवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान जदयू प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष, खासकर तेजस्वी यादव एसआईआर का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि फर्जी मतदाताओं के नाम कटने से उनके वोट बैंक को नुकसान होगा।

नीरज कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग ने फॉर्म जमा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है और 94 प्रतिशत लोगों ने प्रक्रिया पूरी कर ली है।

जदयू प्रवक्ता ने जातिगत जनगणना की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पेज 192 पर उल्लेख है कि बिहार में सबसे ज्यादा पलायन सामान्य जातियों (5.68%) का हुआ है, जबकि पिछड़ा वर्ग (3.30%), अति पिछड़ा वर्ग (2.50%) और अनुसूचित जाति का पलायन कम है। तेजस्वी के सभी दावे खारिज होते हैं। उनकी चिंता तथ्यों पर आधारित नहीं है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष बेवजह इस पर राजनीति कर रहा है। इनका काम विरोध करना है और करेंगे। विपक्ष के मुंह से कभी भी प्रदेश सरकार की तारीफ नहीं सुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

पाक : बलूच नागरिक लापता, मानवाधिकार संगठनों ने की आलोचना!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,013फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें