25 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: जेडीयू के साथ गठबंधन पर मनोज झा बोले, अब बिहार में...

बिहार: जेडीयू के साथ गठबंधन पर मनोज झा बोले, अब बिहार में कोई इधर-उधर नहीं जाएगा!

राजद सांसद मनोज कुमार झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "अब बिहार इधर-उधर नहीं होगा, क्योंकि तेजस्वी यादव ने चुनाव के लिए एक लंबी लकीर खींच दी है।

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू और आरजेडी के बीच गठबंधन की खबरों की अटकलों को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सिरे से खारिज कर दिया है। तेजस्वी यादव के बयान पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब बिहार इधर-उधर नहीं होगा, क्योंकि तेजस्वी यादव ने लकीर खींच दी है।
राजद सांसद मनोज कुमार झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अब बिहार इधर-उधर नहीं होगा, क्योंकि तेजस्वी यादव ने चुनाव के लिए एक लंबी लकीर खींच दी है। चाहे वह ‘माई बहन योजना’ हो या ‘200 यूनिट मुफ्त बिजली’ या बेरोजगार युवाओं के लिए राहत की बात हो या ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन’, उन्होंने सभी चीजों के लिए एक लंबी रेखा खींची है और मुझे नहीं लगता कि नीतीश कुमार की विचारधारा इसमें कहीं भी फिट होगी।”

मनोज कुमार झा ने बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर कहा, “बिहार में आरजेडी और कांग्रेस के बीच जिस दिन भी सीट बंटवारे पर सहमति बनेगी, उसकी जानकारी सबसे पहले मीडिया को दी जाएगी।”

उन्होंने अमित शाह के ‘मां सीता मंदिर’ बनाने वाले बयान पर कहा, “भगवान राम की कल्पना मां सीता के बगैर अधूरी है, इसलिए वह (अमित शाह) जय श्री राम बोलते हैं और हम लोग जय सियाराम बोलते हैं। मैं अमित शाह से कहूंगा कि उन्हें जय सियाराम बोलना सीखना चाहिए, इससे बहुत फायदा होगा।”

बिहार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर कहा, “बिहार की एक बच्ची की नृशंस हत्या कर दी गई। सरकार की ओर से लीपापोती हो रही है। उस बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आज संसद में मकर द्वार के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है।”

 
यह भी पढ़ें-

एलन मस्क का ‘एक्स’ हुआ डाउन, प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में यूजर्स को आई परेशानी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें