उन्होंने दावे के साथ कहा कि महागठबंधन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी के ‘हम’ के साथ आने पर कहा कि डरे, सहमे लोग हमारे मजबूत सहयोगी को साथ आने का ऑफर देते रहते हैं, लेकिन कहीं कोई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक बराबर हो रही है। चुनावी गतिविधियों को लेकर इस बैठक में चर्चा होगी। आगे कैसे बढ़ेंगे, उस पर भी निर्णय होगा। सीट बंटवारे सहित आगे की रणनीतियों पर चर्चा होगी।
राजद के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मुकेश सहनी के ऑफर को लेकर कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सभी लोग एकजुट हैं। उल्लेखनीय है कि इंडिया गठबंधन की इस बैठक में कई विषयों को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। घटक दलों की कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को लेकर घोषणा नहीं की गई है।
सरकार ने पीओके को भारत में मिलाने का एक अच्छा अवसर गंवाया : नीरज मौर्य!



