31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: नीतीश के जाने से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा​, जयंत...

बिहार: नीतीश के जाने से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा​, जयंत पाटील का बड़ा बयान​!

जयंत पाटिल ने कहा कि नीतीश कुमार के पास 12 सांसद हैं​|​ अगर इन 12 सांसदों का समर्थन हटा दिया जाए तब भी केंद्र की सरकार अल्पमत में नहीं आएगी​|​

Google News Follow

बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की बढ़ती नजदीकियों की खबर से राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही हैं| और कयासों का दौर चलता दिखाई दे रहा है|नीतीश कुमार अब एनडीए का साथ छोड़ने वाले और ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ कभी भी जा सकते हैं|इससे केंद्र की भाजपा सरकार अल्पमत में आ सकती है|वही दूसरी ओर महाराष्ट्र एनसीपी शरद पवार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बड़ा बयान दिया है|उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के जाने से केंद्र की सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा|

शरद पवार पार्टी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि नीतीश कुमार के पास 12 सांसद हैं|अगर इन 12 सांसदों का समर्थन हटा दिया जाए तब भी केंद्र की सरकार अल्पमत में नहीं आएगी|मौजूदा परिस्थिति में मुझे कोई आसार भी नजर नहीं आते| अगर और भी कुछ घटक दल जिनकी संख्या ज्यादा सांसदों की है, वो अगर बाहर निकलते हैं तभी सरकार अल्पमत में आ सकती|

जयंत पाटिल का यह बयान उद्धव गुट के सांसद संजय राउत के बयान के बाद आया है|दरअसल, राउत ने दावा किया है कि भाजपा नीतीश कुमार के 10 सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रही है इसलिए नीतीश कुमार परेशान हैं|मुझे संदेह है कि वह एनडीए में रहेंगे|अगर नीतीश कुमार अलग फैसला लेते हैं तो केंद्र की मोदी सरकार अल्पमत में आ सकती है|

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार कहीं फिर इधर से उधर न हो जाएं| एनडीए का साथ छोड़ न दें| कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत दिए थे| कहा जाने लगा कि बिहार में बजट सत्र के बाद बड़ा परिवर्तन को देखने को मिल सकता है|

लोगों को एक झटका तब लगा जब लालू यादव ने नीतीश कुमार को साथ आने का ऑफर दे दिया|आरजेडी चीफ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए राजद का दरवाजा खुला हुआ है|नीतीश कुमार साथ में आए और काम करें| इसके बाद बिहार की सियासत में तहलका मच गया|

हालांकि, नीतीश कुमार ने लालू के इस ऑफर को खारिज कर दिया|उन्होंने कहा कि हम दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, लेकिन अब वो एनडीए के साथ ही रहेंगे कहीं और जाएंगे|

​यह भी पढ़ें-

डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह के पहले हो सकती है सजा !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें