27.9 C
Mumbai
Saturday, July 4, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती पर दी...

बिहार: पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती पर दी आदिवासी विकास योजनाओं की भेट!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग वर्ष 1995 से एक साथ रह रहे हैं| यही नहीं उन्होंने कहा कि हम लोग इधर-उधर नहीं जाएंगे।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन के अंदर दूसरी बार बिहार दौरे पर है| आज वे भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के शुभ अवसर जमुई जिले में जनजातीय गौरव दिवस पर ‘ धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ किये|प्रधानमंत्री ने इस अभियान के माध्यम से 18 विभागों की ओर से आदिवासी समाज के लोगों के विकास के लिए 8500 करोड़ रुपए की योजनाओं की भेट दिए|

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग वर्ष 1995 से एक साथ रह रहे हैं| यही नहीं उन्होंने कहा कि हम लोग इधर-उधर नहीं जाएंगे। तन और मन से पीएम मोदी के साथ रहेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी देश में काम कर रहे हैं। जहां पर जाते हैं कुछ न कुछ काम करवा देते हैं। बहुत खुशी की बात है कि आज जमुई में आये हैं। यह  बहुत की ख़ुशी की बात है|

पीएम नरेंद्र मोदी के जमुई आगमन पर आदिवासी महिलाओं द्वारा लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया गया| प्रधानमंत्री ने इन लोगों का अभिनंदन किया| इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। “आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित हुए| सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम में भाग लेने वाले महिलाओं और पुरुषों को किसी सामान को लेने जाने पर रोक लगायी गयी थी|

पीएम इस अभियान के माध्यम से 18 विभागों की ओर से आदिवासी समाज के लोगों के विकास के लिए 8500 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दिया। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बल्लोपुर मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) अपनी निगरानी में रखे हुए है। जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर विधि- व्यवस्था और सुरक्षा के मापदंडों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी|
यह भी पढ़ें-

विधानसभा चुनाव 2024: छत्रपति संभाजीनगर से नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,183फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें