29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमक्राईमनामाBihar: वीआईपी प्रमुख के पिता ​जीतन​ सहनी की निर्मम हत्या​ से बिहार...

Bihar: वीआईपी प्रमुख के पिता ​जीतन​ सहनी की निर्मम हत्या​ से बिहार की राजनीति में भूचाल!

मुकेश सहनी को अपने पिता की हत्या की जानकारी उस समय ​मिली​ जब वे मुंबई स्थित अपने कार्यस्थल पर थे, जहां उन्हें ​फोन​ कर इस​ घटना की सूचना दी गई।

Google News Follow

बिहार के विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या से बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है|इस घटना के बाद राज्य सत्ता और विपक्ष दोनों ही पार्टियों की ओर से बयाजबाजी का दौर भी शुरू हो गया है|वही ​दूसरी​ ओर मुकेश सहनी को अपने पिता की हत्या की जानकारी उस समय ​मिली​ जब वे मुंबई स्थित अपने कार्यस्थल पर थे, जहां उन्हें ​फोन​ कर इस​ घटना की सूचना दी गई।

​पिता​ जीतन सहनी की हत्या मिलते ही वीआईपी प्रमुख मुंबई से दरभंगा के लिए ​रवाना​ हुए। ​पार्टी​ के ​वरिष्ठ​ नेता देव ज्योति ने बताया कि कुछ देर पहले हम​ लोगों को जानकारी मिली है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे क्या हो गया है। हमारे नेता मुकेश सहनी काफी ​काफी​ दुखी हैं। वह मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं। दरभंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।

महागठबंधन के घटक दल विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की ​उनके निवास स्थान दरभंगा के बिरौल में ​धारदार​ हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी है|उनके आवास पर मंगलवार सुबह क्षत-विक्षत हालत में उनकी लाश मिली है।घटना के बाद ​क्षेत्र​ में हड़कंप मच गया।​इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है|गहन छानबीन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया|मामले की छबनबिन एसडीओ मनीष चंद्र चौधरी कर रहे हैं|राज्य सरकार की ओर से इस मामले की छानबीन आईपीएस काम्या मिश्रा को सौंपने के साथ ही एसआईटी गठन की घोषणा की है|

बता दें की पूर्व मंत्री मुकेश सहनी दो भाई और एक बहन हैं। ​मुकेश साहनी और उनके भाई संतोष सहनी बाहर रहते हैं। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल मुंबई में रहती हैं।घटना के वक्त घर में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी अकेले ही थे।

​गौरतलब है कि घटना के बाद हत्या पर भारतीय जनता पार्टी के नेता अजय आलोक ने कहा कि हत्या किसी की भी हो यह एक जघन्य अपराध है। 72 घंटों के अंदर इस निर्मम हत्याकांड का खुलासा होगा। किसी भी सभ्य समाज में अपराध को रोक नहीं सकते हैं। चाहे आप कितने ही समर्थ और सक्षम ही क्यों न हो जाए। इसका एक उदाहरण अमेरिका है।

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में एक अधिकारी ​सहित​ चार जवान शहीद​ ​​!​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें