28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर प्रशांत...

बिहार: विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर प्रशांत किशोर का हमला!

अब चुनाव तक हर केंद्रीय योजना का शिलान्यास भी बिहार से होगा। अब चुनाव तक बिहार का गौरवशाली इतिहास ही दिखेगा।

Google News Follow

बिहार में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में चुनाव है, इसलिए नवंबर तक अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी को सिर्फ बिहार ही दिखेगा।

कटिहार में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब चुनाव तक हर केंद्रीय योजना का शिलान्यास भी बिहार से होगा। अब चुनाव तक बिहार का गौरवशाली इतिहास ही दिखेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और शाह सिर्फ़ वहीं कैंप करते हैं जहां चुनाव होते हैं। अभी बिहार में चुनाव है, इसलिए बिहार, उसके बाद इन्हें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के प्रति प्रेम दिखेगा।

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए क्या किया है? अमित शाह को बताना चाहिए कि पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार में कितनी फैक्ट्रियां लगाई हैं।

सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर हो रहे विवाद पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनकी पूरी राजनीति हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण पर चलती है। उनकी पूरी सरकार मुसलमानों को डराने और हिंदुओं को लड़ाने के विचार पर चलती है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि यूपी और बिहार में फर्क है। बिहार में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग लंबे समय से मिलजुल कर रहते आ रहे हैं, इसलिए बिहार में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।

प्रशांत किशोर ने कुणाल कामरा की स्टैंड अप कॉमेडी पर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके बारे में मेरी जो जानकारी है, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि वह देश से प्यार करने वाले व्यक्ति हैं। मेरा मानना है कि उनके शब्दों का चयन गलत हो सकता है, लेकिन उनकी मंशा गलत नहीं हो सकती।
यह भी पढ़ें-

आईपीएल 2025: स्टार्क के पंजे ने हैदराबाद को 163 पर समेटा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें