25 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: राजद अध्यक्ष लालू की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना!

बिहार: राजद अध्यक्ष लालू की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना!

लालू प्रसाद के ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति और गंभीर हो गई है। शुगर लेवल बढ़ने के कारण तकलीफ काफी बढ़ गई है।

Google News Follow

Related

बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने उन्हें फौरन दिल्ली जाने की सलाह दी है। वह दो बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना हो सकते हैं। राजद सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद के ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति और गंभीर हो गई है। शुगर लेवल बढ़ने के कारण तकलीफ काफी बढ़ गई है।
बता दें कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई है। पटना में इलाज के बाद उन्हें डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर किया है। वह एम्स दिल्ली की देखरेख में पहले भी रहे हैं।
हालांकि, उनकी तबीयत पिछले दो दिन से खराब है। लेकिन, बुधवार सुबह से उनकी तबीयत में और भी गिरावट आई। पटना में चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाने की सलाह दी है।
राजद सूत्र बता रहे हैं कि राजद सुप्रीमो को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जाएगा। वहीं लालू प्रसाद जल्दी स्वस्थ हो जाएं, इसको लेकर उनके समर्थक लगातार दुआ मांग रहे।

बता दें कि सात दिन पहले यानी 26 मार्च को राजद सुप्रीमो पटना के गर्दनीबाग में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उनके साथ तेजस्वी यादव भी थे। उस वक्त लालू प्रसाद फिट नजर आ रहे थे। तब उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हम लोग वक्फ बिल के विरोध में हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। सरकार गलत कर रही है। नीतीश कुमार उन लोगों के साथ हैं, वो इस बिल का समर्थन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 23 हजार करोड़ रुपये के पार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,091फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें