27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाबिहार : सर्वे में पीके की 36 सीटों पर बढ़त पर एनडीए...

बिहार : सर्वे में पीके की 36 सीटों पर बढ़त पर एनडीए और महागठबंधन उड़ाई नींदे!

जनसुराज पार्टी पहली बार कुछ क्षेत्रों में चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती है। पूर्णिया और आस-पास के 24 सीटों पर मुस्लिम आबादी 46% और एससी 14% है।  

Google News Follow
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक ताज़ा सर्वे सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। Ascendia द्वारा किए गए “बैटल ऑफ बिहार-2025” नामक इस सर्वे में छह क्षेत्रों – पूर्णिया, मगध, भोजपुर, भागलपुर, सारण और पटना – के मतदाताओं का रुझान परखा गया। इसमें एनडीए, महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को लेकर मतदाताओं की राय जानी गई।

सर्वे में संकेत मिले हैं कि जनसुराज पार्टी पहली बार कुछ क्षेत्रों में चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती है। पूर्णिया और आस-पास के 24 सीटों पर मुस्लिम आबादी 46% और एससी 14% है। यहां जनसुराज का सीमित प्रभाव दिख रहा है, जबकि महागठबंधन को हल्का फायदा और एनडीए को कुछ सीटें बरकरार रहने की उम्मीद जताई गई है।

मगध की 26 सीटों में 2020 में महागठबंधन ने 20 जीती थीं, लेकिन इस बार सर्वे में नुकसान का अनुमान है। इसका सीधा फायदा एनडीए को मिल सकता है। जनसुराज यहां एक-दो सीटों पर असर डाल सकती है।

भोजपुर की 22 सीटों पर पिछली बार महागठबंधन का दबदबा रहा, लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है। यहां एनडीए को बढ़त मिल सकती है, जबकि जनसुराज का प्रभाव नगण्य बताया गया।

भागलपुर में मुस्लिम आबादी 45% और एससी 14% है। यहां जनसुराज पार्टी को संभावित बढ़त की उम्मीद जताई गई है। उम्मीदवारों का चयन यहां बेहद अहम साबित होगा।

सारण की 24 सीटों पर जनसुराज ने पकड़ बनाई है और कुछ सीटें जीतने की संभावना जताई गई है। वहीं, पटना की 21 सीटों पर जनसुराज को सबसे मजबूत स्थिति में देखा जा रहा है।

विश्लेषकों का मानना है कि अंतिम परिणाम उम्मीदवार चयन और प्रचार रणनीति पर निर्भर करेंगे। लेकिन यह साफ है कि जनसुराज इस बार समीकरण बदलने का काम कर सकती है।

यह भी पढ़ें-

वैश्विक दूध उत्पादन में भारत शीर्ष, 240 मिलियन टन तक पहुँचा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें