30 C
Mumbai
Saturday, April 4, 2026
होमदेश दुनियाबिहार का मूल्यांकन एनडीए पूर्व और वर्तमान शासन से होगा : अर्जुन...

बिहार का मूल्यांकन एनडीए पूर्व और वर्तमान शासन से होगा : अर्जुन मुंडा!

पटना पहुंचे भाजपा के नेता अर्जुन मुंडा ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार बुद्ध की भूमि रही है।

Google News Follow

Related

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव तो चुनाव ही होता है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी बात रखेंगे। लेकिन एनडीए पूर्ण रूप से जीत के लिए आश्वस्त है।

पटना पहुंचे भाजपा के नेता अर्जुन मुंडा ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार बुद्ध की भूमि रही है। यहां से दुनिया को बहुत कुछ समझने का मौका मिलता रहा है। लेकिन बिहार में एनडीए के पहले के शासनकाल और आज के शासनकाल को देखा जाएगा, तभी सही मूल्यांकन हो सकेगा। ‎

‎उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बुद्ध के बिहार को पूरे विश्व के अंदर अपनी पुरातन संस्कृति को जोड़कर फिर से नया संदेश दिया है। एनडीए सरकार ने अपने कार्यों और गवर्नेंस के माध्यम से यहां के लोगों के लिए सभी स्तरों पर काम करके दिखाया है। शासन के माध्यम से जनता के बीच काम कैसे किया जाए, यह दिखाया है। ‎ ‎

उन्होंने कहा कि जनता भी एनडीए को लेकर आश्वस्त है कि एनडीए को फिर से लाकर बिहार को और प्रगति कैसे मिले, यह सुनिश्चित करेगी। ‎उपराष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन के विजयी होने को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति का चुनाव जीता।

‎ ‎उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव जीते राधाकृष्णन को बहुत शालीन और सौम्य बताते हुए कहा कि उनमें विधायी कार्यों की अच्छी समझ है। उनके चुने जाने से देश के संसद में राज्यसभा को बहुत लाभ मिलेगा। ‎ ‎

उन्होंने कहा, “देश को एक अच्छा उपराष्ट्रपति मिला है। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से इसलिए जानता हूं, क्योंकि वे झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं। राज्यपाल रहते हुए उनके बहुत सारे विचारों को बहुत अच्छे ढंग से समझने का मौका मिला है। मैं उन्हें और प्रधानमंत्री सहित एनडीए को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।” ‎ ​ 

 
यह भी पढ़ें-

ईयू प्रमुख ने इजरायल पर व्यापार निलंबन के संकेत दिए!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,254फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें