31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबिहार की महिलाएं बनीं बदलाव की पहचान, पीएम मोदी संग साझा की...

बिहार की महिलाएं बनीं बदलाव की पहचान, पीएम मोदी संग साझा की संघर्ष और सफलता की कहानियां!

Google News Follow

बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ शुक्रवार (26 सितंबर) को केवल एक औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिला लाभार्थियों के बीच दिल को छू लेने वाली बातचीत का मंच बन गया। यहां महिलाओं ने न केवल अपनी संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कीं, बल्कि पीएम मोदी को स्नेहपूर्वक ‘भैया’ कहकर संबोधित किया, जो इस संवाद की आत्मीयता को और गहरा बना गया।

संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक

भोजपुर की रीता देवी, जिन्होंने 2015 में छोटे पोल्ट्री व्यवसाय से अपनी उद्यमिता यात्रा शुरू की थी, गर्व से बोलीं,“मेरी जिंदगी बदल गई है। जब मुझे 10 रुपए का सहयोग मिलेगा, तो मैं 100 और मुर्गियां खरीदूंगी। सर्दियों में अंडों की मांग बढ़ जाती है और इससे मेरी आय बढ़ेगी।” उन्होंने बताया कि कैसे आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और मुफ्त बिजली ने उनके परिवार को एक नई जिंदगी दी है।

पश्चिम चंपारण की रंजीता काजी ने रोजगार योजना को त्योहार से तुलना करते हुए कहा,“10 हजार रुपए से मैं ज्वार-बाजरा की खेती करूंगी और जब मुझे 2 लाख मिलेंगे, तो और आगे बढ़ूंगी। एक दिन मैं स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए लाखपति बनूंगी।”

गया की नूरजहां खातून ने कहा, “पहले परिवार हमें बाहर निकलने नहीं देता था, पति भी मारते थे। लेकिन आज आत्मनिर्भरता के कारण परिवार हमारा सम्मान करता है। पहले हम अपने पतियों को अपनी संपत्ति मानती थीं, अब हमारे पति हमें लखपति मानते हैं।”

पूर्णिया की पुतुल देवी, जो मिठाई की दुकान चलाती हैं, बोलीं, “जब मुझे 2 लाख रुपए मिलेंगे तो मैं अपना व्यवसाय बढ़ाऊंगी और पीएम की स्वदेशी दृष्टि के साथ राष्ट्र को सशक्त बनाऊंगी। लोग मुझ पर हंसते थे, लेकिन आज मैं बच्चों की पढ़ाई में निवेश कर रही हूं।” पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा कि क्या उन्हें जलेबी पर होने वाली राजनीति के बारे में पता है, जिस पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

पीएम मोदी का संदेश

महिलाओं की कहानियों को ध्यान से सुनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकारी योजनाओं ने उनके जीवन में आवास, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार जैसे क्षेत्रों में व्यापक बदलाव लाया है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया, “अपने गांव के कम से कम एक क्षेत्र में जाएं और दूसरों को सरकारी पहलों के बारे में बताएं। उन्हें प्रेरित करें जैसे आप आज हमें प्रेरित कर रही हैं।”

यह भी पढ़ें:

“दिल्ली फोन पर है पुतिन से”, NATO चीफ़ का बड़ा दावा; ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से रूस पर पड़ा असर!

खालिस्तानी आतंकी इंदरजीत सिंह गोसल को जमानत, बाहर आते ही अजीत डोभाल को धमकी!

फार्मा पर 100% अमेरिकी टैरिफ से भारत के निर्यात पर असर नहीं, एक्सपर्ट्स का दावा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें