27 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमराजनीतितमिलनाडु में भाजपा अन्नाद्रमुक का गठबंधन फीर एक बार मजबूत !

तमिलनाडु में भाजपा अन्नाद्रमुक का गठबंधन फीर एक बार मजबूत !

गृह मंत्री ने डीएमके पर भ्रष्टाचार और तमिल भाषा की उपेक्षा का लगाया आरोप

Google News Follow

Related

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति और विरासत की रक्षा और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। शाह ने कहा कि भाजपा “तमिल भाषा, लोगों और संस्कृति का सम्मान करती है” और इसी भावना के साथ भाजपा ने फिर एक बार अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन को पुनः मजबूत किया गया है।

अमित शाह ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीएमके सरकार और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर तमिल हितों की अनदेखी और व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जहां भी एनडीए की सरकार है, वहां चिकित्सा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए मातृभाषा पाठ्यक्रम है। लेकिन मैं सीएम स्टालिन से तीन साल से ऐसा करने के लिए कह रहा हूं।” उन्होंने सीधा सवाल किया, “क्या स्टालिन बता सकते हैं कि उन्होंने तमिल के लिए क्या किया है?”

शाह ने यह भी आरोप लगाया कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम “लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक बहस का इस्तेमाल कर रही है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सनातन धर्म, तीन भाषा नीति और अन्य मुद्दों का इस्तेमाल केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए कर रही है।”

बाद में, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति और विरासत की रक्षा और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। तमिलनाडु के लोग द्रमुक के बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं और भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। भाजपा और अन्नाद्रमुक मिलकर गांव-गांव जाकर लोगों को द्रमुक के कुशासन के प्रति जागरूक करेंगे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाली सरकार बनाएंगे।”

एनडीए में अन्नाद्रमुक की वापसी को भाजपा की एक बड़ी रणनीतिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर तमिलनाडु में भाजपा भाषा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता दिखाकर तामूलनाडु में जनाधार को विस्तार देने की कोशिश में है।

यह भी पढ़ें:

12 अप्रैल 2025 राशिफल: जानें आज हनुमान जयंती का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है!

हनुमान जन्मोत्सव: राशि अनुसार करें इन विशेष मंत्रो का जाप, होगी बजरंगबली की कृपा!

तेलंगाना में माओवादियों को फिर बड़ा झटका; आत्मसमपर्ण में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी सफलता !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,163फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें