31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमराजनीतिBJP द्वारकाधीश मंदिर के दानकर्ता को भेजेगी राज्यसभा, 24 को होगा चुनाव 

BJP द्वारकाधीश मंदिर के दानकर्ता को भेजेगी राज्यसभा, 24 को होगा चुनाव 

मौजूदा राज्यसभासदस्यों का कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो रहा है।      

Google News Follow
बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम घोषित किया। गुजरात के तीन सीटों पर  चुनाव होने हैं। यहां से बीजेपी ने बाबू भाई जेसंगभाई देसाई और केसरीदेव सिंह जाला को उम्मीदवार बनाया है। जबकि अनंत महाराज को पश्चिम बंगाल से उम्मीदवार बनाया गया है। मालुम हो कि केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर का नाम पहले ही घोषित किया गया है। उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा सकते हैं। बाबू भाई पूर्व विधायक है। साथ वे द्वारकाधीश मंदिर के मुख्य दानकर्ता हैं। जबकि,  केसरीदेव सिंह जाला  सौराष्ट्र के वांकानेर के शाही परिवार से संबंध रखते हैं। बता दें कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तीनों नामो की मंजूरी दे दी है।
बता दें  कि अनंत महाराज बीजेपी के प्रभावशाली नेताओं में शुमार हैं। बंगाल में वे अनुसूचित जाति से आते हैं। यहां यह समुदाय 30 प्रतिशत है। जिसका प्रभाव बंगाल 54 सीटों पर है। इस संबंध की जानकारी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने दी। वहीं वेस्ट बंगाल से टीएमसी ने भी अपने छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किया है। जिसमें डेरेक ओ ब्रायन ,सुखेंदु शेखर रे ,डोला सेन का नाम शामिल है। गौरतलब है कि 24 जुलाई को दस सीटों पर चुनाव होगा। इसमें गुजरात की तीन ,बंगाल की छह और गोवा की एक सीट पर चुनाव होगा। मौजूदा राज्यसभासदस्यों का कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो रहा है।
बता दें कि बीते 27 जून को चुनाव आयोग ने ऐलान किया था कि राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होगा. इनमें पश्चिम बंगाल की 6, गुजरात की 3 और गोवा की एक सीट शामिल हैं. मौजूदा राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो जाएगा. पश्चिम बंगाल से टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय, शांता छेत्री और कांग्रेस पार्टी के प्रदीप भट्टाचार्य भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें 

राज ठाकरे कैसे आदमी हैं? पारचुरे का दिल छू लेने वाला जवाब; कहा, “मैंने कई घंटे बिताए..!”

बेवफा ज्योति मौर्या मामला! होमगार्ड मनीष दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश      

35 यात्रियों से भरी बस का हादसा, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राहत के दिए निर्देश!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें