28 C
Mumbai
Thursday, January 1, 2026
होमदेश दुनियाBjp: 4 राज्यों में केंद्रीय पर्वेक्षक नियुक्त, अमित शाह को मिली UP...

Bjp: 4 राज्यों में केंद्रीय पर्वेक्षक नियुक्त, अमित शाह को मिली UP की जिम्मेदारी

भाजपा ने 40 सदस्यीय विधान सभा में सबसे ज्यादा 20 सीट पर जीत हासिल की थी|तीन निर्दलीय और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो सदस्यों ने पहले ही भाजपा को अपना समर्थन दिया है, ऐसे में भाजपा आसानी से सरकार बना सकती है|

Google News Follow

Related

विधान सभा चुनाव में 4 राज्यों में मिली बड़ी जीत के बाद अब भाजपा ने सरकार गठन की तैयारी तेज कर दी है| पांच राज्यों में हुए चुनाव में पंजाब को छोड़कर बाकी सभी राज्यों पर भाजप काबिज हुई है|यूपी में मिली प्रचंड जीत के साथ उत्तराखंड और मणिपुर में भी सरकार की वापसी हुई है|

गोवा में भाजपा​​ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है| इसके बाद भाजपा ने इन राज्यों में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है| विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय नेताओं को राज्यों में भेजा जाएगा और मंत्रियों के नाम को लेकर भी चर्चा हो सकती है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रघुवर दास को पर्यवेक्षक बनाया गया है|

उत्तराखंड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं| इसी तरह मणिपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू पर्यवेक्षक बनाये गए हैं| गोवा में नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन को पर्यवेक्षक बनाया गया है| इन सभी राज्यों में गोवा सबसे अहम है क्योंकि 40 सदस्यीय विधान सभा में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिली है, लेकिन 20 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन उभरी है|

गोवा विधान सभा चुनाव के नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन चार दिन बीत जाने पर भी भाजपा ने अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है|चुनावों में भाजपा ने 40 सदस्यीय विधान सभा में सबसे ज्यादा 20 सीट पर जीत हासिल की थी|तीन निर्दलीय और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो सदस्यों ने पहले ही भाजपा को अपना समर्थन दिया है, ऐसे में भाजपा आसानी से सरकार बना सकती है|

​​यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी के वाक्पटुता के कायल हुए गहलोत, कहा- दिमाग बदल देते हैं

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,530फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें