26 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमदेश दुनियाहिन्दू नव वर्ष: बीकानेर में धारा 144, BJP का गहलोत पर बड़ा...

हिन्दू नव वर्ष: बीकानेर में धारा 144, BJP का गहलोत पर बड़ा आरोप  

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा राज्य की सरकार कर रही तुष्टिकरण  

Google News Follow

Related

बीजेपी ने गहलोत सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राजस्थान के बीकानेर में निकाले जाने वाले हिन्दू धर्म यात्रा और महाआरती से पहले लगाए गई धारा 144 को तुगलकी फरमान बताया है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राज्य की गहलोत सरकार तुष्टिकरण कर रही है। इस आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी ने सवाल उठाया है कि आखिर क्यों हिन्दू समुदाय के कार्यक्रम प्रतिबंधित किये जा रहे हैं।

इस संबंध में राजस्थान के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सवाल उठाते हुए कहा कि  अशोक गहलोत सरकार को हिन्दू संस्कृति के कार्यक्रमों से आखिर क्या समस्या है? उन्होंने कहा कि नव संवत 2079 और चैत्र नवरात्र के शुरू होने से पहले बीकानेर में धारा 144 लगाने का क्या औचित्य है ? बीकानेर में चैत्र नवरात्र शुरू होने से पहले लागू धारा पर गहलोत सरकार चारो ओर से घिरती नजर आ रही है।

बीकानेर की मेयर सुशीला कंवर ने भी गहलोत सरकार पर नव संवत्सर निकाले जाने वाले धर्म यात्रा पर जारी किया गया आदेश तुगलकी फरमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हिन्दुओं के आस्था पर कुठाराघात कर रही है। बता दें धारा 144 लगाए जाने के बाद जिले में किसी प्रकार का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जाएंगे। अगर कोई कार्यक्रम आयोजित करता भी है तो उसे जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

ये भी पढ़ें           

 

हिजाब विवाद: 40 मुस्लिम छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा, 7 परीक्षकों पर भी गाज  

हलाल मांस पर बवाल: बीजेपी नेता सीटी रवि ने कहा, ‘आर्थिक जिहाद है’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,079फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें