29.9 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपटना में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प!

पटना में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प!

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी से भड़का विवाद

Google News Follow

बिहार की राजनीति शुक्रवार (29 अगस्त)को गरमा गई जब दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन पर कोंग्रेसी कार्यकर्तांओं ने हमला करने की बात की जा रही थी, जिसके जवाब में प्रदर्शन हिंसक झड़प में तब्दील हो गए।

पुलिस के मुताबिक, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के गेट पर जमा होकर राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ता भी बाहर आ गए और दोनों पक्षों के बीच लाठीचार्ज और पथराव शुरू हो गया। झड़प में दोनों दलों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

इस दौरान पास से गुजर रही एक सिटी बस में भी तोड़फोड़ की गई। झड़प बढ़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आश्रम का मुख्य द्वार बंद कर दिया। हालात बिगड़ते देख पटना पुलिस ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

घटना के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सत्य और अहिंसा के आगे, असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।” दरअसल  दरभंगा में आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मंच से पीएम मोदी की दिवंगत माँ पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, प्रधानमंत्री मोदी पर अश्लील गालीगलोच की गई। पुलिस के अनुसार, रफीक नामक व्यक्ति ने सभा के दौरान प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहे थे, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाजपा ने इस घटना को प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत माता के प्रति “गंभीर अपमान” बताते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किए हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए हिंसा और तोड़फोड़ कर रही है। पटना की यह झड़प साफ दिखाती है कि बिहार का सियासी माहौल ख़राब कर राज्य की छबी ख़राब करना विपक्षी की चुनावी नीति है।

यह भी पढ़ें:

संघर्ष से शिखर तक रवि शंकर प्रसाद की प्रेरक गाथा!

मनोज जरांगे पर संजय राउत बोले, न्यायिक मांग में राजनीति नहीं!

विधि आयोग सदस्य हितेश जैन बोले, पूर्व जजों की लॉबी बेनकाब जरूरी! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें