28.2 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026
होमराजनीतिBJP ने 5 राज्यों के चुनाव प्रभारी किए घोषित,फडणवीस,धर्मेंद्र प्रधान को मिली...

BJP ने 5 राज्यों के चुनाव प्रभारी किए घोषित,फडणवीस,धर्मेंद्र प्रधान को मिली इस राज्य की जिम्मेदारी

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। भाजपा ने पांचों राज्यों के प्रभारियों के नामों का ऐलान बुधवार को कर दिया है। उत्तर प्रदेश का प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया गया है। बीजेपी ने यूपी में प्रधान समेत 8 केंद्रीय मंत्रियों की तैनाती की है, इसके अलावा पंजाब की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मिली है। बीजेपी ने यूपी में प्रधान को मुख्य प्रभारी बनाया है, जबकि, अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदजाले, कैप्टन अभिमनयु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

पंजाब में शेखावत अहम जिम्मेदारी संभालेंगे और उनके साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा भी होंगे, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी उत्तराखंड के मुख्य प्रभारी होंगे, लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह सह-प्रभारी की भूमिका में होंगे, गोवा में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस और मणिपुर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव प्रभारी होंगे,अनुमान लगाए जा रहे हैं कि चुनाव आयोग मार्च और अप्रैल के बीच 2022 विधानसभा चुनाव आयोजित करा सकता है, 2017 में बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड में जीत हासिल की थी।

कांग्रेस ने पंजाब और मणिपुर में सरकार बनाई थी, पंजाब में आंतरिक कलह के चलते कांग्रेस परेशानियों का सामना कर रही है, तीन नए कृषि कानूनों के चलते राज्य में बीजेपी को विरोध झेलना पड़ा रहा है, किसानों की नाराजगी का असर बीजेपी के पश्चिम यूपी में भी उठाना पड़ रहा है। बीजेपी की तरफ से जारी की गई सूची के मुताबिक, पश्चिम उत्तर प्रदेश का संगठन प्रभारी लोकसभा सांसद संजय भाटिया, बृज का विधायक संजीव चौरसिया, अवध का सत्या कुमार, कानपुर का सुधीर गुप्ता, गोरखपुर का अरविन्द मेनन बनाया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,733फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें