उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में 47 किलो मिठाइयां भी बांटी गईं और 47 दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में असंख्यक कार्यकर्ताओं का खून पसीना तो लगा ही है, कई कार्यकर्ताओं ने बलिदान भी दिया है।
भाजपा अध्यक्ष सरावगी ने उपस्थित लोगों से पीएम मोदी के इन विचारों को ध्यान और आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों को याद करते हुए कहा कि उनके मंत्रों को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, जिन्होंने राष्ट्र प्रथम के मंत्र को लेकर जीवन को जीया है। जिन लोगों ने संगठन को खून पसीने से सींचा, आज वह अमृतवर्ष बनकर करोड़ों लोगों को छाया दे रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर पार्टी का झंडा लहराना चाहिए और मतदाता तक विकास की गाथा पहुंचे, इसका भी संकल्प हमें लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस चीज पर कमिटमेंट कर दिया, उससे पीछे नहीं हटती। उन्होंने इसके कई उदाहरण भी गिनाए। स्थापना दिवस पर पुराने वरिष्ठ प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया गया।
दिल्ली विधानसभा हाई सिक्योरिटी गेट तोड़ कार घुसी, जांच जारी!



