33 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाहिमाचल: 'भाजपा स्थापना दिवस', कंगना ने मंडी में लहराया पार्टी का झंडा!

हिमाचल: ‘भाजपा स्थापना दिवस’, कंगना ने मंडी में लहराया पार्टी का झंडा!

केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी रविवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश की मंडी में भी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।

Google News Follow
मंडी लोकसभा सीट से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत ने भांबला स्थित अपने निवास स्थान पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कंगना ने पार्टी का झंडा लहराया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो पार्टी की विचारधारा और संस्कारों को मजबूत बनाने के लिए हमें प्रेरित करता है। पिछले एक दशक में भाजपा का सशक्तिकरण सबसे अधिक हुआ है और इस दौरान पार्टी ने समाज के हर वर्ग के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत करें।

मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना राणावत ने कहा, “हमारी पार्टी, जो पिछले एक दशक में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, हमारे जितने सदस्य हैं, उतने विश्व में किसी भी पार्टी के पास नहीं हैं। पार्टी का यह सशक्तिकरण पिछले एक दशक में सबसे अधिक हुआ है।

आज अपने मूल संस्कारों, विचार पैटर्न और विचारधारा को याद करते हुए, उस उच्च शपथ और प्रतिज्ञा का स्मरण करते हुए, हम सभी बहनों और भाइयों ने मिलकर गांव के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ यहां एकत्र होकर झंडा लहराया है।”

इससे पहले पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर कंगना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

इस शुभ अवसर पर मंडी भाजपा परिवार के साथ पैतृक गांव भांबला में संगठन का झंडा फहराया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकसित और श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।”
यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु: पीएम की सरकार से अपील, कराए ‘तमिल भाषा’ में मेडिकल कोर्स !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें