28 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमराजनीतिब्रिगेडियर खुशाल को चुनावी मैदान में उतार BJP ने मुकाबला बनाया रोचक

ब्रिगेडियर खुशाल को चुनावी मैदान में उतार BJP ने मुकाबला बनाया रोचक

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कारगिल युद्ध में शामिल ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। खुशाल ठाकुर कारगिल युद्ध के दौरान 18 ग्रेनेडियर्स के कमांडिंग ऑफिसर थे। बता दें कि 30 अक्टूबर को देश के कई राज्यों  में 16 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं।

खुशाल ठाकुर 1999 में टाइगर हिल से पाकिस्तान को खदेड़ने वाली यूनिट का भी हिस्सा  रह चुके हैं। वहीं भाजपा ने दादर एवं नागर हवेली से महेश गावित और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट से ज्ञानेश्वर पाटिल को मैदान में उतारा है। इसके अलावा 30 अक्टूबर को देश के कई राज्यों की 16 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी पार्टी ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।
मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव काफी रोचक होने वाला है। कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा है। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस को प्रतिभा सिंह के जरिए सहानुभूति मिलने की उम्मीद है। बता दें कि भाजपा के पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी। बीजेपी ने 2014 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी।
मालूम हो कि रामस्वरूप शर्मा इसी साल मार्च में दिल्ली स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे। भाजपा को इस सीट को बरकरार रखना एक चुनौती होगी। बीजेपी ने इस सीट से 45000 सैनिकों को साधने का प्रयास है। इस संसदीय क्षेत्र  लगभग डेढ़ लाख से अधिक सैनिकों के परिवार के वोट हैं।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें