31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियासरकार पर जनता का भरोसा वापस लाई है ​भाजपा​ ​: PM नरेंद्र...

सरकार पर जनता का भरोसा वापस लाई है ​भाजपा​ ​: PM नरेंद्र मोदी

भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमें चैन से बैठने का कोई हक नहीं है, कोई अधिकार नहीं है​|​​ ​पीएम मोदी ने कहा कि हमें आराम ही तो नहीं करना है​|​ ​​

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
राजस्थान के जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ​​​भाजपा​ ​की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक ​को​ संबोधित किया|प्रधानमंत्री ने​​ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपापदाधिकारियों से जुड़े|​ ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें जनसंघ से भाजपा​​ तक के पार्टी के इस विस्तार पर गर्व है|

देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा हमारा दायित्व बहुत बढ़ा देती है|​​ आजादी के इस अमृत काम में देश अपने लिए अगले 25 वर्षों के लक्ष्य तय कर रहा है|उन्होंने आगे कहा, हमारा दर्शन है पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय|​​ हमारा चिंतन है डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सांस्कृतिक राष्ट्रनीति|​​ हमारा मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’|
पीएम मोदी ने कहा कि जब ​मैं आत्मविश्वास से भरे हुए देश के युवाओं को देखता हूं, कुछ कर गुजरने के हौसले के साथ आगे बढ़ती हुई बहन-बेटियों को देखता हूं तो मेरा आत्मविश्वास भी कई गुना बढ़ जाता है|आजादी के इस अमृत काल में देश बड़े लक्ष्यों पर काम कर रहा है, तब हमें कुछ बातें और भी याद रखनी जरूरी है|भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमें चैन से बैठने का कोई हक नहीं है, कोई अधिकार नहीं है|​ ​पीएम मोदी ने कहा कि हमें आराम ही तो नहीं करना है|​ ​
 
यह भी पढ़ें-

न्यायिक आयोग ने रिपोर्ट में हैदराबाद एनकाउंटर को बताया फर्जी​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें