28.6 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमराजनीतिअसम-पुडुचेरी में भाजपा,बंगाल में ममता की जीत पर विपक्षियों ने किसको घेरा?

असम-पुडुचेरी में भाजपा,बंगाल में ममता की जीत पर विपक्षियों ने किसको घेरा?

Google News Follow

नई दिल्ली। दोपहर तक आये शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है. वहीं भारतीय जनता पार्टी 100 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है। गैर एनडीए दलों के नेताओं ने ममता की इस जीत पर बधाई दे रहे हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, महबूबा मुफ्ती, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, राकांपा सुप्रीमो  शरद पवार दिग्गज नेताओं ने ममता बनर्जी को जीत की बधाई दी है।

किसने क्या कहा ?
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, ”ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस और सांसद डेरेक ओब्रायन को शानदार जीत की बधाई। पश्चिम बंगाल के लोगों को भी विध्वंसकारी और विभाजनकारी ताकतों को हराने के लिए बधाई।

”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”जबरदस्त जीत के लिए ममता जी को बधाई। क्या मुकाबला है! पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई।”

राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने ट्वीट किया, ”ममता बनर्जी को शानदार जीत की बधाई। आइए लोगों की भलाई और महामारी का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करें।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की हार के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र में मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। हालांकि, भगवा दल असम में दोबारा सत्ता में लौटा है तो पुडुचेरी में कांग्रेस से सत्ता छीन ली है। लेकिन पश्चिम बंगाल में पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां 200 से अधिक सीट जी तने का दावा किया गया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें