29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाभाजपा नेताओं का दावा-बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतेंगे!

भाजपा नेताओं का दावा-बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतेंगे!

नितिन नवीन 2025 के चुनाव में यहां रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीते; हालांकि, राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी, जिसके बाद उपचुनाव हो रहा है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन तथा प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि यहां की जनता के साथ भाजपा का पारिवारिक रिश्ता है। 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भरपूर समर्थन दिया था और 30 जुलाई को यह प्यार दोहराया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो का जिक्र करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, “पटना में भाजपा चीफ का रोड शो है। मुझे पूरी उम्मीद है कि उनके रोड शो में काफी संख्या में लोग शामिल होंगे। नितिन नवीन 2025 के चुनाव में यहां रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीते; हालांकि, राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी, जिसके बाद उपचुनाव हो रहा है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी को समर्थन मिल रहा है।

सीएम सम्राट चौधरी को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तेजस्वी यादव सम्राट चौधरी को ‘गुंडा मुख्यमंत्री’ कह रहे हैं। सम्राट चौधरी एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और बेहतरीन काम कर रहे हैं। उनका यह बयान न सिर्फ सम्राट चौधरी का अपमान है, बल्कि पूरी बिहार जनता का अपमान है। तेजस्वी यादव को अपनी बातों के लिए माफी मांगनी चाहिए।”

पेपर लीक रोकने वाले बिल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में पेपर लीक रोकने वाला बिल लाकर छात्रों से किया वादा पूरा किया है। हाई पावर्ड कमेटी और टास्क फोर्स भी गठित कर दिया गया है। उन्होंने विपक्ष से इस कानून का समर्थन करने की अपील की।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट काम किया। नीट परीक्षा में 22 लाख से अधिक बच्चों का री-नीट परीक्षा कराया गया। छात्रों के हित में उन्होंने इस्तीफा भी दे दिया। विपक्ष चुनावी फायदे के लिए छात्रों के कंधे पर सवार होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह कामयाब नहीं होगा।

दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर सीजेपी कार्यकर्ता के जश्न मनाने वाले वीडियो पर भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि हमारा उससे कोई मतलब नहीं है। मुद्दा उठा, प्रदर्शन हुआ, सरकार ने संवाद किया और समाधान निकाला। समाधान निकलना सबसे महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार संवेदनशील है और संवाद के जरिए समस्याओं का समाधान चाहती है।

प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर गुरु प्रकाश ने कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं। छात्र हित से उनका कोई लेना-देना नहीं है। राहुल गांधी नेता विपक्ष की संवैधानिक जिम्मेदारी से भागते हैं। वे सदन में भी मौजूद नहीं रहते।

यूपी चुनाव 2027 को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कितने भी साथ आ जाएं, भाजपा का गठबंधन जनता के साथ है। जनता ने योगी आदित्यनाथ को जनादेश दिया है और 2027 में भी भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

RSS बैकग्राउंड, 5 बार के MP, शेयरों में भारी इन्वेस्टमेंट; नए शिक्षा मंत्री की पढ़ाई कितनी है?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,260फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें