29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियामोदी के बस्तर दौरे पर भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर साधा निशाना!

मोदी के बस्तर दौरे पर भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर साधा निशाना!

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की रक्षा करने वाले जवानों, आतंकियों से लड़ने वाले जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे, जहां उन्होंने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के इस कदम का स्वागत किया है।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की रक्षा करने वाले जवानों, आतंकियों से लड़ने वाले जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं। ये जवान अपने परिवार से दूर रहकर अपना कर्तव्य निभाते हैं। पीएम मोदी इससे पहले भी जवानों के बीच जाकर दीपावली मनाते रहे हैं।

वहीं, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि बस्तर को पहले नक्सलवाद का गढ़ माना जाता था और अब वहां से नक्सलियों का सफाया हो गया है। इस अभियान में हमारे जवानों की सबसे बड़ी भूमिका रही। इसी को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री ने बस्तर में जवानों के बीच दीपावली मनाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सार्वभौमिक विकास की बात करते हैं। इस वजह से उनका बस्तर जाना बेहद महत्वपूर्ण है।

वहीं, लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि वह भाजपा के मार्गदर्शक हैं और लाखों युवाओं को प्रेरणा दी है। वह 100वां जन्मदिन मना रहे हैं, यह अपने आप में एक कीर्तिमान है। भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते मैं उन्हें प्रणाम करता हूं। वह हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें, यही हम सबकी कामना है।

सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सालों तक राम मंदिर को लेकर आंदोलन होता रहा, तब सोनिया गांधी की आंखों में आंसू नहीं आए। देशभर में आतंकी घटनाएं हो रही थीं, तब उन्हें आंसू नहीं आए। अब वह अपनी किताब में जिसका जिक्र कर रही हैं, वह आंसू नहीं बल्कि घड़ियाली आंसू थे, जिनके पीछे संभवतः एक राजनीतिक महत्वाकांक्षा और प्रेरणा थी।

उन्होंने आगे कहा कि आज वह आपातकाल को गलती कह रही हैं लेकिन आज तक किसी ने इसकी निंदा नहीं की। अब वह राजनीति के लिए ऐसा कह रही हैं, लेकिन आपातकाल कांग्रेस के लिए एक अभिशाप है, जिससे वह मुक्त नहीं हो सकती।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव वही हैं, जिनके परिवार ने राम के अस्तित्व को कभी नहीं माना। जब-जब राम मंदिर आंदोलन हुआ, तब वे इससे दूर ही रहे। सीएम योगी ने कहा कि कारसेवकों पर गोलियां चलाने का पाप मुलायम सिंह यादव ने किया था, इसके लिए पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

वहीं, शाहनवाज हुसैन ने कीर्ति आजाद पर पलटवार करते हुए कहा कि टीएमसी के लोग राम के नाम से नाराज हो जाते हैं। श्रीराम का नाम सुनते ही ममता बनर्जी गाड़ी से उतरकर नाराजगी व्यक्त करती थीं।

उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और राम मंदिर दर्शन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव आज तक राम मंदिर नहीं गए। चुनाव आते ही वह मंदिर जा रहे हैं। सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, सरयू नदी का पानी लाल हो गया था। उन्हें अपने किए की माफी मांगनी चाहिए।

लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भी उनके लिए अच्छा संदेश लिखा है। आडवाणी जी ने भाजपा को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। वे हम सभी के मार्गदर्शक हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें