29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमधर्म संस्कृतिभाजपा विधायक ने धर लिया 30 दिवसीय मौन व्रत!

भाजपा विधायक ने धर लिया 30 दिवसीय मौन व्रत!

उपवास के 366वें दिन का किया विशेष पूजन

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की चरखारी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बृजबूषण राजपूत ने शुक्रवार (11 जुलाई) से श्रावण मास के पावन अवसर पर 30 दिवसीय मौन व्रत की शुरुआत की है। यह निर्णय उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से साझा किया, जहां उन्होंने यह भी बताया कि यह दिन उनके लगातार 366 दिनों से जारी उपवास की यात्रा का प्रतीक है। बीते एक वर्ष से अधिक समय से वह केवल फलाहार पर रहकर उपवास कर रहे हैं।

राजपूत ने फेसबुक पोस्ट में अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा को “महादेव की कृपा से प्रेरित आंतरिक तीर्थ” बताया। उन्होंने लिखा, “महादेव की अनुकंपा से आज मेरे उपवास का 365वां दिन पूर्ण हुआ। यह यात्रा अब 366वें दिन में प्रवेश कर रही है। आज से पवित्र श्रावण मास के लिए मैं 30 दिनों तक मौन व्रत का पालन करूंगा। यह व्रत आत्मचिंतन, भक्ति और भगवान शिव से गहरे संबंध का प्रयास है।”

राजपूत ने जनता को आश्वस्त किया है कि व्रत और मौन के इस दौरान भी उनकी परिवार और टीम जनसेवा में सक्रिय रहेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़े रहेंगे और किसी भी जरूरी संवाद के लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9415014918 सार्वजनिक किया है। उन्होंने लिखा, “आज से मैं 30 दिन के लिए मौन व्रत पर रहूंगा। किसी भी आवश्यक विषय पर कृपया मेरे मोबाइल पर संपर्क करें। सहयोग के लिए धन्यवाद।”

366वें उपवास दिवस के अवसर पर विधायक बृजबूषण राजपूत ने अपने परिवार के साथ विशेष पूजन किया और भगवान शिव से क्षेत्र की समृद्धि, सुख-शांति और आध्यात्मिक विकास की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “मैं प्रतिदिन क्षेत्र के नागरिकों की खुशी और सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं। यह यात्रा केवल मेरी नहीं, बल्कि जनता की सामूहिक ऊर्जा और शिवभक्ति की प्रेरणा है।”

यह भी पढ़ें:

एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी: ‘किसने ईंधन बंद किया?’

सफेदभाटी: भालुओं का प्रिय फलदार पौधा, औषधीय गुणों से भरपूर

मुंबई: बोरिवली से गोराई अब सिर्फ 15 मिनट में!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें