भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सीएम को दी बधाई, बोले राज्य के विकास में आपके साथ!

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने तो सिर्फ ब्लेम गेम कर दिल्ली को गर्त में धकेल दिया है, मैं दिल्ली का एक सांसद होने के नाते आपसे उम्मीद भी रखता हूं कि अब आप दिल्ली की जनता की सेवा करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सीएम को दी बधाई, बोले राज्य के विकास में आपके साथ!

BJP MP Manoj Tiwari congratulated Delhi CM, said with you in the development of the state!

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के सीएम से इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर दिल्ली में तीसरी महिला के रूप में “आप” की विधायक आतिशी मार्लेना को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गयी|आतिशी मार्लेना के साथ आम आदमी पार्टी के पांच नए मंत्रियों को भी दिल्ली के राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई गयी| इसके साथ ही भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सीएम की शपथ ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी|उन्होंने कहा कि वे दिल्ली के विकास में उनके साथ है|

भाजपा मनोज तिवारी ने दिल्ली सीएम आतिशी मार्लेना को बधाई देते हुए कहा कि, ‘दिल्ली की आप दिल्ली की चरमराई व्यवस्था पर अवश्य ध्यान देंगी।आपसे पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने तो सिर्फ ब्लेम गेम कर दिल्ली को गर्त में धकेल दिया है, मैं दिल्ली का एक सांसद होने के नाते आपसे उम्मीद भी रखता हूं कि अब आप दिल्ली की जनता की सेवा करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

यही, नहीं सांसद मनोज तिवारी ने कहा दिल्ली शराब नीति की जांच के साथ ही साथ राज्य के राजस्व घाटा की इन्क्वारी का आदेश देंगी| इसके साथ ही स्कूल, MCD के तहत आने वाली गलियाँ और PWD की सड़कें ठीक करवाएं क्योंकि ज्यादातर टूटी पड़ी हैं। इसके साथ ही दिल्ली बदहाल होती बिजली और पानी व्यवस्था व बढ़े बिल कम करें, दिल्ली की गरीब जनता या मिडल क्लास से ले कर व्यापारी तक परेशान हैं। इतना पानी बिजली का बिल कैसे आ रहा है?’

उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली को अपनी तीसरी महिला मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीद है कि वो तत्काल परेशानियों को दूर करेंगी और अगर पूर्व मुख्यमंत्री जी अपनी नाकामियों को छुपाने के वास्ते आपको काम करने से रोकें तो, हम दिल्ली के विकास के लिए आप के साथ हैं।’

बता दें कि दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल के जेल से लौटने के बाद दिल्ली का राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला है। 13 सितंबर को केजरीवाल की रिहाई हुई और उसके 2 दिन बाद 15 सितंबर को कार्यकर्ताओं के बीच जाकर सीएम पद छोड़ने की घोषणा की। ठीक 2 दिन बाद केजरीवाल ने 17 सितंबर को अपना इस्तीफा दे दिया। बाद में पार्टी बैठक में केजरीवाल ने आतिशी को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली!

गौरतलब है कि सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उसके अलावा ममता बनर्जी के बाद आतिशी भारत में मौजूदा महिला सीएम होंगी। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। कालकाजी सीट से विधायक आतिशी इसके पहले दिल्ली सरकार में कई विभागों को भी संभाल चुकी हैं। वो मनीष सिसोदिया की सलाहकार के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।

दिल्ली की सीएम के रूप में आतिशी मार्लेना के शपथ ग्रहण के समय आप पार्टी के सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत के रूप सीएम कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी|

यह भी पढ़ें-

मराठा-ओबीसी प्रदर्शनकारी हुए आमने-सामने, वडीगोदरी में तनाव का माहौल! 

Exit mobile version