29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली: पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास की प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद पर...

दिल्ली: पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास की प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद पर नियुक्ति!

1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के पूर्व IAS अधिकारी हैं और दिसंबर 2018 में आरबीआई गवर्नर बने। अपने कार्यकाल में उन्होंने कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का सामना किया।

Google News Follow

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर व तमिलनाडु कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शक्तिकांत दास को पीएम मोदी का प्रधान सचिव-2 नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, तमिलनाडु कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दास का कार्यकाल प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में शक्तिकांत दास को नियुक्त किया गया है। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ.पीके मिश्रा के साथ दूसरे प्रधान सचिव के रूप में काम करेंगे।

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। शक्तिकांत दास को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास के चयन को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी और कार्मिक प्रशिक्षण विभाग ने इसका आदेश जारी किया। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कहा है कि, शक्तिकांत दास की नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल या अगले आदेश तक रहेगी। वह प्रधान सचिव-2 के रूप में काम करेंगे, जबकि पीके मिश्रा 11 सितंबर 2019 से प्रधान सचिव हैं।

बता दें कि शक्तिकांत दास ने छह साल तक आरबीआई के गवर्नर के रूप में काम किया, जिसमें उनका तीन साल का कार्यकाल विस्तार भी शामिल था। वे 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के पूर्व IAS अधिकारी हैं और दिसंबर 2018 में आरबीआई गवर्नर बने। अपने कार्यकाल में उन्होंने कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का सामना किया।

जारी किए गए सरकारी अधिसूचना के अनुसार नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम का कार्यकाल 24 फरवरी 2025 से एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। वे 1987 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और फरवरी 2023 में दो साल के लिए नीति आयोग के सीईओ नियुक्त किए गए थे।

यह भी पढ़ें-

आरबीआई पूर्व गवर्नर होंगे प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव-2

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें