‘कांग्रेस ने कमीशनखोरी छुपाने के लिए ललित नारायण मिश्रा की हत्या करवाई?’

निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप...

‘कांग्रेस ने कमीशनखोरी छुपाने के लिए ललित नारायण मिश्रा की हत्या करवाई?’

"The foundation of 'Persecute Hindus' was laid in Bengal in May 1962"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर एक बार फिर गंभीर हमला बोला है। दुबे ने सोमवार (29 सितंबर)को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा की मौत को लेकर बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कमीशनखोरी छुपाने के लिए मिश्रा की हत्या करवाई हो सकती है। निशिकांत दुबे ने लिखा, “क्या कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमीशन खोरी छुपाने के लिए तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा की हत्या करवाई?”

भाजपा सांसद ने अपने पोस्ट में घटनाक्रम को छह बिंदुओं में बताते हुए इसे ‘घोर कलयुग’ करार दिया। उन्होंने कहा कि 1972-73 में केंद्र सरकार ने फर्जी आयात-निर्यात लाइसेंस जारी किया था। उस समय ललित नारायण मिश्रा विदेश व्यापार मंत्री थे और पैसों का लेन-देन शुरू हुआ। दुबे के मुताबिक, संसद में हंगामे के बाद 1973 में जांच शुरू हुई और मिश्रा का मंत्रालय बदलकर उन्हें रेल मंत्री बनाया गया।

उनका दावा है कि 1974 के सितंबर में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की, जिसमें फर्जी कंपनी बनाकर लेन-देन का आरोप साबित हुआ। दुबे ने कहा कि दिसंबर 1974 में तत्कालीन जनसंघ नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में इस मामले को उठाया और सबूत पेश किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई चार्जशीट के आधार पर विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया गया और इसके कुछ दिन बाद, 3 जनवरी 1975 को, बम विस्फोट में ललित नारायण मिश्रा की हत्या कर दी गई। दुबे ने पूछा, “क्या इसी भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए यह हत्या हुई?”

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर पहले भी गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार (2004-2014) ने बड़े उद्योगपतियों को 8 लाख करोड़ रुपए की टैक्स छूट देकर गरीबों को लूटने और कॉरपोरेट दलाली करने का काम किया। कांग्रेस की ओर से इस ताजा आरोप पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:

IPO लाने जा रही एल्कोब्रू डिस्टिलरीज की आय घटकर 1,615 करोड़!

एसिडिटी से हार्टबर्न तक: आयुर्वेदिक उपायों से रखें दिल को स्वस्थ!

शरीर के संकेत: कमजोरी, चक्कर और नींद की कमी हो सकती हैं स्वास्थ्य चेतावनी!

Exit mobile version