26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामादिल्ली से लौटते ही भाजपा सांसद का पुत्र हुआ लापता, तलाश में...

दिल्ली से लौटते ही भाजपा सांसद का पुत्र हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस​!

​फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस सांसद के पुत्र की तलाश में जुट गई है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मधुबनी से भाजपा सांसद अशोक कुमार यादव के पुत्र विभूति कुमार यादव दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित आवास से गायब हो गए है। इसको लेकर परिजन के द्वारा लहेरियासराय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस सांसद के पुत्र की तलाश में जुट गई है।

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि रविवार की दोपहर विभूति यादव बंगाली टोला आवास से बाजार के लिए निकले थे। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटे।  तब घर के सदस्य उनके मोबाइल पर कॉल करने लगे, मोबाइल रिसीव नहीं हो सका। लिहाजा परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। फिर उनकी खोजबीन शुरू हो गई, विभूति यादव का कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

थक हार कर परिजन लहेरियासराय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए विभूति यादव को खोजने की गुहार लगाई। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी एक्टिव नजर आ रही है।

परिजनों का कहना है कि सांसद अशोक यादव का पुत्र विभूति कुमार यादव दिल्ली में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहा था। वह लॉ के सेकंड समेस्टर का छात्र है। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर आया था।
आज रविवार की दोपहर काले रंग का पेंट और हरे रंग का टीशर्ट पहनकर घर से निकला था। लेकिन शाम तक वापस घर नहीं लौटा है। परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से करते हुए सूचना देने की बात कही है।
विभूति कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण के पौत्र है। विभूति के पिता अशोक यादव दरभंगा के केवटी विधानसभा से दो बार भाजपा के विधायक भी रह चुके है। इसके बाद वह मधुबनी से दूसरी बार लगातार सांसद चुने गए है।
वर्ष 2019 में केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण पुरस्कार ने नवाजा था। इस पूरे मामले पर भाजपा सांसद ने कहा कि जो सोशल मीडिया पर चल रहा वह सही खबर है। मैं अभी काफी परेशान हूँ। कुछ जानकारी मिलने पर साझा करूँगा।
​यह भी पढ़ें-

जनगणना 2027 दो चरणों में होगी पूरी, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें