29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपंचायत चुनावों में एक बार फिर बीजेपी नंबर वन

पंचायत चुनावों में एक बार फिर बीजेपी नंबर वन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटील ने कहा 

Google News Follow

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य में नगर पंचायत और भंडारा व गोंदिया जिला परिषद चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें हासिल की हैं और एक बार फिर वह ‘बीजेपी नंबर वन’ साबित हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी को फिर से राज्य की जनता ने नंबर एक पार्टी बनाया है। इसके लिए मतदाताओं को धन्यवाद। पाटील ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

पाटिल ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी को 400 से ज्यादा सीटें मिली हैं। 34 नगर पालिकाओं-नगर पंचायतों में भाजपा अपने दम पर या किसी के सहयोग से सत्ता में रहेगी। गोंदिया जिला परिषद में बीजेपी सत्ता रहेगी साथ ही भंडारा जिला परिषद में बीजेपी अन्य सदस्यों की मदद से सत्ता स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा पिछले 26 महीनों से राज्य में सत्ता से बाहर है, लेकिन पार्टी संगठन मजबूत है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता एकजुट हैं।इसलिए पार्टी ने चुनाव जीता है।

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार है। उनके बीच कोई समन्वय नहीं है। राज्य में कोरोना का सामना करने और विकास कार्यों को अंजाम देने से सत्ताधारी नेता कमाई में लगे हैं। जनता इनसे तंग आ चुकी है। नगर पालिका-नगर पंचायतों के नतीजों में लोगों की नाराजगी देखी गई। नवंबर 2019 में राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार सत्ता में आई थी।  उसके बाद लोगों ने ग्राम पंचायत चुनाव, जिला परिषद उपचुनाव या पंढरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत दिलाई है।

ये भी पढ़ें

 

ठाणे-दिवा के बीच 14 घंटे का इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक, कई ट्रेने रहेंगी रद्द

हिंदी में हो मराठी के समृद्धिशाली साहित्य का अनुवाद: राज्यपाल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें