27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियानागालैंड चुनाव: जीतने की तैयारी में भाजपा, घोषणा पत्र में हुई नारों...

नागालैंड चुनाव: जीतने की तैयारी में भाजपा, घोषणा पत्र में हुई नारों की बारिश !

भाजपा नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. दोनों दल एनडीपीपी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं। एनडीपीपी 40 सीटों पर और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है|

Google News Follow
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 27 फरवरी को होने वाले नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने पूर्वी नागालैंड के छह जिलों के लिए विकास बोर्ड और एक विशेष पैकेज का भी वादा किया।

भाजपा नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. दोनों दल एनडीपीपी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं। एनडीपीपी 40 सीटों पर और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है|

कोहिमा में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन के संयुक्त अभियान की शुरुआत की| जहां उन्होंने कहा, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय प्रतिबद्धता और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को समझती है। नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले उत्तर-पूर्वी क्षेत्र नाकाबंदी, नक्सल हमलों और आतंकवाद का सामना कर रहा था। लेकिन आज नागालैंड एक बार फिर शांति, समृद्धि और विकास के पथ पर है।
इसके अलावा नड्डा ने घोषणा पत्र पेश करते हुए कहा कि हम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्वी नागालैंड विकास बोर्ड का गठन करेंगे| हम पूर्वी नागालैंड के विकास के लिए विशेष पैकेज देंगे और जनसंख्या के अनुपात में बजट बनाने की दिशा में काम करेंगे।
यह भी पढ़ें-

कोयंबटूर ब्लास्ट: NIA ने मारे छापे​, वीडियो के जरिए आतंकियों की भर्ती!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें