28 C
Mumbai
Monday, August 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटरेवड़ियां बांटने वाले कर रहे आर्थिक संकट का सामना     

रेवड़ियां बांटने वाले कर रहे आर्थिक संकट का सामना     

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को ‘पूरी तरह से भ्रष्ट’ थी। उद्धव ठाकरे नीत सरकार ने सभी अच्छे कामों में रोड़ा अटकाया।

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका, चीन और जापान अब आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान मुफ्त की रेवड़ियां बांटने पर पैसा खर्च किया जबकि भारत सरकार उस अवधि के दौरान बुनियादी ढांचे, कृषि और अन्य क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज लेकर आई।

महाराष्ट्र दौरे के पहले दिन नड्डा यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका, चीन और जापान जैसे देश आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं क्योंकि उन देशों ने कोविड-19 महामारी के दौरान मुफ्त की रेवड़ियों पर खर्च किया। हमारा देश कृषि, बुनियादी ढांचे और इसी तरह के अन्य क्षेत्रों पर खर्च करने के उद्देश्य से 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के साथ आया।’’

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा अच्छा नेता होने से मदद मिलती है। महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को ‘पूरी तरह भ्रष्ट’ करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे नीत सरकार ने सभी अच्छे कामों में रोड़ा अटकाया। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में भागीदार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लेकिन अब एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार लोगों के मुद्दों का समाधान करेगी।’’

ये भी पढ़ें 

 

चिनॉय कॉलेज के समर्थन में आया एनएसयूआई, अंधेरी में गुरुवार को धरना

‘साल में चार हफ्ते मराठी फिल्में नहीं दिखाएंगे तो…” राज्य सरकार का अहम फैसला​ ​​!​

M​VA​ ​में सब ठीक नहीं है? भास्कर जाधव कहते हैं, ”कांग्रेस और एनसीपी ने…”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,679फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें