30 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाकर्नाटक में BJP अध्यक्ष नड्डा की दहाड़, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप!

कर्नाटक में BJP अध्यक्ष नड्डा की दहाड़, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप!

आज भाजपा जारी कर सकती है अपना चुनावी घोषणापत्र।

Google News Follow

कर्नाटक में चुनाव की तारीख करीब आ रही है। वहीं सभी पार्टियों ने यहाँ चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। पीएम मोदी सहित कई अन्य केंद्रिय मंत्रियों, भाजपा के स्टार नेता पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पिछले कई दिनों से कर्नाटक में डेरा जमाए हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक के लोगों में बहुत उत्साह देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे देख रहे हैं कि राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के कामों से खुश हैं। वे विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां सभी कुछ भाजपा के पक्ष में हैं। उन्हें भरोसा है कि लोग डबल इंजन वाली सरकार बनाने के लिए वोट करेंगे और भाजपा को फिर से राज्य की सत्ता में वापस लाएंगे। इस बीच, कहा जा रहा है कि भाजपा कर्नाटक विधानसभा के लिए सोमवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

वहीं इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावणगेरे में एक रैली को संबोधित किया। रैली में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है, समाज में दंगे बढ़ जाते है। जबकि हमारी सरकार राज्य के गरीबों, किसानों और महिलाओं के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी पार्टी ने राज्य की महिला को सशक्त बनाया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि मैं पिछले पांच दिनों से पूछ रहा हूं, बावजूद इसके सिद्धारमैया सरकार के दौरान हुए बड़े घोटालों पर वे जवाब नहीं देते? डीके शिवकुमार जमानत पर बाहर हैं, कैसे? कर्नाटक के लोग सब कुछ अच्छी तरह जानते हैं।

ये भी देखें 

​”छगन भुजबल मेरे लिए जीरो मैन हैं, वो कभी नहीं…,” सुहास कांडे को दी​ चुनौती ​​!​

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें