28.1 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमराजनीतिभाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील बोले,महाराष्ट्र के पप्पू हैं नाना पटोले

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील बोले,महाराष्ट्र के पप्पू हैं नाना पटोले

Google News Follow

मुंबई। राज्य में शक्कर कारखानों को बचाने वाली केंद्र सरकार नए सहकार मंत्रालय के माध्यम से सहकार क्षेत्र में अड़चनें लाएगी यह एक निरर्थक शिकायत है। सहकार क्षेत्र में और अधिक क्या सहायता की जा सकती है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नये सहकार मंत्रालय की स्थापना की है। ऐसा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटील ने शनिवार को कहा। वे पुणे में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय स्तर पर जैसे एक पप्पू है ठीक वैसे ही महाराष्ट्र में नाना पटोले पप्पू है। वे जैसा उनके मन मे आता है वैसा बोलते हैं।

सहकार का राज्य का विषय होने पर केंद्र में सहकार मंत्रालय का निर्माण करना लोकतंत्र के लिए घातक है, इस तरह का आरोप शिवसेना सांसद संजय राऊत ने लगाया है। इस पर क्या प्रतिक्रिया है एक पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर चंद्रकांतदादा पाटील ने कहा कि, संजय राउत सहकार के बारे में क्या जानते है यह एक सवाल है। देश के इतिहास में पहली बार शक्कर का न्यूनतम बिक्री मूल्य सुनिश्चित करके उन्होंने देश भर के शक्कर कारखानों को बचाया है। इस वजह से राज्य में भी शक्कर कारखाने बचे है। मोदी सरकार ने सहकारी शक्कर कारखानों को पैकेजेस दिए। देश मे शक्कर का उत्पादन आवश्यकता से अधिक होने पर अब मोदी सरकार द्वारा बीस प्रतिशत इथेनॉल के उपयोग करने का निर्णय शक्कर कारखानों को तारने वाला है। इस कारण राज्य में शक्कर कारखानों को बचाने वाली केंद्र सरकार सहकार क्षेत्र में अड़चन लाएगी यह एक बेवजह की निरर्थक शिकायत है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास आपने सहकारी शक्कर कारखानों के बिक्री की जांच करने के लिए पत्र को आपने भेजा और तत्काल केंद्र सरकार ने सहकार मंत्रालय की स्थापना करके इसकी जिम्मेदारी अमित शाह को दी, ऐसा एक पत्रकार के कहने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, केंद्र सरकार द्वारा नया सहकार मंत्रालय बनाने का मेरे पत्र से कोई संबंध नही है।मोदी सरकार में बहुत पहले से इस तरह के निर्णय बेहद गहराई से विचार करने के बाद लिए जाते हैं। और केंद्र के नए सहकार मंत्रालय का राज्य को उपयोग ही होगा।

अमित शाह को भेजे पत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से संबंधित दो कारखानों का उल्लेख है ऐसा आरोप लगाने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का मा. प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील ने कडक भाषा में उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय स्तर पर जैसे एक पप्पू है ठीक वैसे ही महाराष्ट्र में नाना पटोले पप्पू है। वे जैसा उनके मन मे आता है वैसा बोलते हैं। पत्र के साथ भेजी गई सूची को वरिष्ठ समाज सेवक अण्णा हजारे ने तैयार किया है। साथ ही जरंडेश्वर कारखाने में जैसी गड़बड़ी हुई है वैसा नितिन गडकरी के संबंध में नहीं हुआ है। उन्होंने इस बारे में पहले ही खुलासा किया है।

पूजा चव्हाण आत्महत्या प्रकरण में जांच पूरी होकर दोषियों को जब तक दंड नही मिलता और इसके पहले ही यदि शिवसेना विधायक संजय राठौड़ को फिर से मंत्री बनाने का निर्णय मुख्यमंत्री ने लिया तो फिर से आंदोलन की तैयारी रखें, ऐसा इशारा मा. चंद्रकांतदादा पाटील ने दिया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यह मामला अभी उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

राज्य में पांच जिला परिषद व उनके अंतर्गत पंचायत समिति के कुछ स्थानों पर होनेवाले उपचुनाव को कोरोना महामारी के कारण आगे ढकेलने के राज्य चुनाव आयोग के निर्णय का उन्होंने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि, कोरोना का संक्रमण कम होने पर जब यह चुनाव होंगे तब नए आवेदन दाखिल नहीं किये जा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सभी स्थानों पर केवल ओबीसी समाज के लोगों को उम्मीदवारी दी है। लेकिन अन्य पार्टियों ने ऐसा नहीं किया है। अब चुनाव स्थगित होने पर आगे चुनाव होने पर ओबीसी आरक्षण का निर्णय होने पर भी इसका लाभ समाज को नही मिलेगा। लेकिन केवल भारतीय जनता पार्टी ने सभी जगहों पर ओबीसी समाज को टिकट देकर अपने वचन का पालन किया है ।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें