28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमक्राईमनामाबंगाल में साधुओं से मारपीट:12 आरोपी गिरफ्तार, BJP ने ममता पर साधा...

बंगाल में साधुओं से मारपीट:12 आरोपी गिरफ्तार, BJP ने ममता पर साधा निशाना    

गंगासागर जा रहे तीनों साधुओं पुरुलिया के लोग अपहरणकर्ता समझकर मारपीट की। 

Google News Follow

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में तीन साधुओं के साथ मारपीट के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों साधु उत्तर प्रदेश के बरेली से तीर्थ स्थल गंगासागर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पुरुलिया के लोग उन्हें अपहरणकर्ता समझकर उन लोगों से मारपीट की।

खबरों में दावा किया जा रहा है कि साधु अपने दो बेटों के साथ मकर संक्रांति पर गंगा सागर जाने के लिए बुक किये गए वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते के बारे में पूछताछ करने पर उन्हें लोगों ने अपहरणकर्ता समझ लिया और उनसे मारपीट की। इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, भाषा की समस्या को लेकर साधुओं और स्थानीय लड़कियों में गलतफहमी हो गई। जिसके बाद लड़कियां भागने और चिल्लाने लगी। जिस पर आसपास भीड़ इकठ्ठा हो गई और मारपीट की।

इस घटना को लेकर बीजेपी ममता बनर्जी पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी  से पूछा कि आखिर बंगाल में यह कैसा माहौल है ? उन्होंने ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए  राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। जो जनता का पैसा आ रहा उसका गबन किया जा रहा है राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है।

ये भी पढ़ें

इंडिया गठबंधन: कौन होगा संयोजक? मल्लिकार्जुन खरगे या लालू प्रसाद यादव?   

’22 जनवरी को देश में दिवाली मनाएं,​ उद्धव ​ने​ दी राष्ट्रपति को कालाराम मंदिर आने का निमंत्रण​!

दिल्ली शराब नीति घोटाला : ईडी ने केजरीवाल को चौथी बार भेजा समन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें