28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनिया​UP विधान परिषद में और मजबूत होगी ​भाजपा​ ​! अगस्त में होगा...

​UP विधान परिषद में और मजबूत होगी ​भाजपा​ ​! अगस्त में होगा चुनाव ​

विधानपरिषद में दलीय स्थिति ​में​ भाजपा​ 73, सपा 9, बसपा 1, अपना दल 1, निषाद पार्टी 1, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 1, शिक्षक दल गैर राजनीतिक 2, निर्दलीय समूह 2 और 2 सदस्य निर्दल हैं​|​ ​

Google News Follow

यूपी विधान परिषद की दो सीटों पर 11 अगस्त को चुनाव होने वाला है| निर्वाचन आयोग ने एमएलसी की दोनों सीटों के उपचुनाव का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया​|​​ आयोग ने दोनों सीट के लिए अलग-अलग उपचुनाव कराने की घोषणा की है​|​​ विधान सभा कोटे की इन दोनों ही सीटों के चुनाव की अधिसूचना 25 जुलाई को जारी ​की जाएगी| ​

बता दें कि ​मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार एक अगस्त तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे​|​​ दो अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी​|​​ चार अगस्त को नाम वापस लिए जा सकेंगे​|​​ 11 अगस्त को दोनों ही सीटों के लिए सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा​|​और ​इसी दिन ​सायं​ 5.०० बजे से मतगणना ​की​ जाएगी|

गौरतलब है कि ​एक सीट सपा नेता प्रतिपक्ष रहे अहमद हसन के निधन और दूसरी सीट ठाकुर जयवीर सिंह ने एमएलए बनने के कारण 24 मार्च को विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था. अहमद हसन की सीट का कार्यकाल 30 जनवरी 2027 व जयवीर की सीट का कार्यकाल पांच मई 2024 तक है|

इन सीटों के उपचुनाव में BJP की जीत तय है. विधान सभा के 403 विधायकों में से 255 विधायक अकेले BJP ​भाजपा ​के हैं​,​ जबकि ​भाजपा​​ गठबंधन की 273 सीटें हैं​|​​ वहीं, समाजवादी पार्टी की 111 सीटें हैं​,​ जबकि गठबंधन के सहयोगियों के साथ उ​न​​की 125 सीटें हैं​|​​ एमएलसी उपचुनाव में जीत के लिए 202 विधायकों के मतों की ही जरूरत है​|​​ ऐसे में दोनों ही सीटों पर ​भाजपा​​ बड़े ही आराम से जीत दर्ज कर लेगी​|​ ​

विधानपरिषद में ​​पार्टियों स्थिति ​में​ भाजपा​ 73, सपा 9, बसपा 1, अपना दल 1, निषाद पार्टी 1, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 1, शिक्षक दल गैर राजनीतिक 2, निर्दलीय समूह 2 और 2 सदस्य निर्दल हैं​|​ ​

​​यह भी पढ़ें-

नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहे युवक ​​पर ​जानलेवा​ हमला​​  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें