26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाझारखंड ​विधानसभा चुनाव में 67 सीटों पर ​​उतारेगी​ भाजपा अपना उम्मीदवार!​

झारखंड ​विधानसभा चुनाव में 67 सीटों पर ​​उतारेगी​ भाजपा अपना उम्मीदवार!​

इस बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, ​भाजपा​ अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव बी​.​एल संतोष शामिल थे​|​

Google News Follow

चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र और झारखंड सहित उत्तर प्रदेश विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद इन राज्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है|वही झारखंड के कुल 81 सीटों में से भाजपा 67 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया|बाकि सीटों के लिए अपने सहयोगियों के लिए छोड़ रखा है|इसके साथ वह जल्द ही​ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है​|​ 

​बता दें कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड में एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है​|​ यहां ​उसके​ सहयोगी दलों में जेडीयू और आजसू साथ ​में है​|​जिसमें भाजपा ने 11 सीटें आजसू और दो सीटें जेडीयू को दे सकती है​|​सूत्रों का कहना है कि ​भाजपा​ के 22 मौजूदा विधायकों का टिकट बरकरार रखा जाएगा, जबकि 6 विधायकों का टिकट कटने वाला है​|​ इसके साथ ही पार्टी ने 56 उम्मीदवारों के नाम ​की​ सूची भी तैयार कर ली हैं​|​

दिल्ली में ​पार्टी मुख्यालय में मुख्य चुनाव कमेटी की दो घंटे तक चली बैठक में आगामी झारखंड में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गयी|इस बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, ​भाजपा​ अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव बी​.​एल संतोष शामिल थे​|​ इस बैठक में राज्य के चुनाव प्रभारी और झारखंड कोर टीम के सदस्यों के साथ उम्मीदवारों की संभावित नामों पर​ भी चर्चा की गई​|​

​सूत्रों का कहना है कि झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं| पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपनी सराय केला सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बनाने पर विचार किया जा रहा है| उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी अपनी चंदनकियारी सीट से चुनाव लड़ेंगे|

​भाजपा​ चुनाव समिति की बैठक में झारखंड की लगभग सभी सीटों पर चर्चा हुई​|​इसमें​ लगभग  12-13 सीटों पर नाम तय करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी गई है​|​ ​वही, जानकारी यह आ रही है कि अगले दो दिनों में पार्टी झारखंड के लिए पहली सूची जारी कर सकती है​|​पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है​|​पहली सूची में करीब 35 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं​|​

​झारखंड ​भाजपा​ नेताओं का कहना है कि पार्टी सहयोगी आजसू को 11 सीटें देगी, जेडीयू को दो सीटें देगी और एलजेपी (रामविलास) नेता चिराग पासवान को चुनाव नहीं लड़ने के लिए राजी कर लिया गया है​|​यह तय करना केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर है कि वे पासवान की पार्टी को एक सीट देने को तैयार है या नहीं​|​​वही, भाजपा​ ने वरिष्ठ नेताओं और अन्य दलों से आए नेताओं को ​भी मैदान में उतारने का फैसला किया है​|​

​यह भी पढ़ें-

स्पेशल टास्क फोर्स: ​​ इंग्लैंड में रची गई थी मुनव्वर फारूकी​ की​ हत्या की साजिश!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें