29.3 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनिया7 विधानसभा सीटों में से 4 सीटों पर बीजेपी की जीत

7 विधानसभा सीटों में से 4 सीटों पर बीजेपी की जीत

अंधेरी (पूर्व) की सीट पर उद्धव गुट का कब्जा।

Google News Follow

देश के 6 राज्यों के 7 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे रविवार, 6 नवंबर को घोषित किये गए हैं, जिसमें से चार पर बीजेपी ने जीत दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय जनता दल और तेलंगाना राष्ट्र समिति के खाते में एक-एक सीट जीत के तौर पर आई है। बीजेपी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ, ओडिशा में धामनगर और बिहार में गोपालगंज सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। दरअसल तीनों सीट पर पार्टी के विधायकों का निधन हो जाने के बाद हुए उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। जिसके बाद बीजेपी ने तीनों जगह पार्टी के दिवंगत विधायकों के परिजन को टिकट दिया था।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमन गिरि ने 34 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल कर ली है। यह सीट अमन के पिता अरविंद गिरि के निधन के कारण रिक्त हुई थी। गिरि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को करीब 34,298 मतों से पराजित किया। गिरि को कुल 1,24,810 वोट मिले। वहीं, तिवारी को 90,512 मत प्राप्त हुए।

भाजपा के उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने रविवार को आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे चुनावी मुकाबले में भव्य ने जयप्रकाश को 15,740 मतों के अंतर से हराया। भाजपा उम्मीदवार को 67,492 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 51,752 वोट मिले।

बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए मुकाबला बराबरी का रहा क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को क्रमश: मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों को बरकरार रखा। मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य करार दिए जाने और गोपालगंज के विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण दोनों सीट पर उपचुनाव कराया गया। पिछले विधायकों की पत्नियों ने दोनों सीट पर अपनी-अपनी पार्टियों के लिए जीत हासिल की है। अनंत कुमार सिंह की पत्नी नीलम देवी ने 16,000 से अधिक मतों के अंतर से मोकामा सीट जीत ली। भाजपा ने सोनम देवी को मैदान में उतारा, जिन्हें दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार के दोनों गुटों से समर्थन मिला। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने भी भाजपा के पक्ष में प्रचार किया था। गोपालगंज में, राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता 2,000 से कम मतों से हार गए।

मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने रविवार को जीत हासिल की। दरअसल इस साल मई में शिवसेना विधायक एवं ऋतुजा लटके के पति रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था जिसके बाद पत्नी ऋतुजा लटके को चुनाव में खड़ा कराया गया था। लटके को 66 हजार से अधिक मत मिले जबकि नोटा विकल्प के पक्ष में 12,806 वोट पड़े हैं। लटके को कुल 86,570 मतों से 66,530 मत प्राप्त हुए। चुनाव के मैदान में लटके और छह निर्दलीय उम्मीदवार थे। छह निर्दलीय उम्मीदवारों में राजेश त्रिपाठी को 1,571 वोट, नीना खेडेकर को 1,531, बाला नादर को 1,515, फरहाना सईद को 1,093, मनोज नायक को 900, जबकि मिलिंद कांबले को 624 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उपचुनाव की दौड़ से अपने उम्मीदवार को हटाए जाने के बाद से यह महज औपचारिकता भर रह गया था।

हैदराबाद, तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के मुनूगोड़े ने विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की। टीआरएस उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी के अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी को 10 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया। दरअसल अगस्त में कांग्रेस विधायक कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी।

वहीं नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल को हराकर भाजपा ओडिशा के भद्रक जिले में अपनी धामनगर विधानसभा सीट बरकरार रखने में सफल रही। उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज ने 9,881 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सूरज को 80,351 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेडी उम्मीदवार अबंती दास को 70,470 वोट मिले। बीजद के बागी उम्मीदवार राजेंद्र दास को 8,153 वोट मिले। कांग्रेस के उम्मीदवार बाबा हरेकृष्ण सेठी को केवल 3,561 वोट मिले।

ये भी देखें 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें