28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभाजपा ने अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार का नाम वापस...

भाजपा ने अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार का नाम वापस लिया 

उद्धव ठाकरे के शिवसेना की उम्मीदवार ऋतुजा लटके निर्विरोध चुना जाना तय

Google News Follow

भाजपा ने अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से अपने उम्मीदवार मुरजी पटेल का नाम वापस ले लिया है। उद्धव ठाकरे के शिवसेना की उम्मीदवार ऋतुजा लटके निर्विरोध चुना तय हो गया है। इसकी घोषणा खुद मुरजी पटेल ने की। उन्होंने कहा कि हाई कमान के निर्देश पर हम अपना नामांकन वापस लेते हैं। पार्टी का निर्णय सर्वमान्य है। पार्टी जो निर्णय लेगी उस पर अमल किया जाएगा।

विधानसभा की अंधेरी सीट पर हो रहे उप चुनाव में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है। नाम वापसी के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नामांकन वापस लेने का एलान कर दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बावनकुले ने नागपुर में यह एलान किया। उन्होंने कहा की केंद्रीय नेतृत्व ने शिवसेना (उद्धव) उम्मीदवार ऋतुजा लटके के संतान में नाम वापस लेने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा की महाराष्ट्र की राजनीतिक सस्कृति रही है की किसी जनप्रतिनिधि की असमय मृत्य होने पर उसके परिजन का समर्थन किया जाता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा की हम चुनाव लड़ते तो हमारी जीत पक्की थी। पर पार्टी नेतृत्व ने चुनाव मैदान से हटने का फैसला लिया है।

हार के डर से पीछे हटी भाजपा: शिवसेना प्रवक्ता
शिवसेना प्रवक्ता ((उद्धव ठाकरे गुट)) आनंद दुबे ने कहा कि भाजपा ने हार के डर के कारण अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया। दुबे ने कहा की पहले तो भाजपा चाहती थी कि ऋतुजा लटके चुनाव न लड़ पाए। इसके लिए बीएमसी में ऋतुजा जी का इस्तीफा रुकवाने का प्रयास किया और जब ये खेल नही हो पाया तो हार के डर से भाजपा ने नामांकन वपास करवा लिया है।

ये भी पढ़ें 

शिंदे-फडणवीस बैठक​ अहम: लटके के खिलाफ लड़ना है या नहीं​ ​?

सिसोदिया ने पूछताछ पर चढ़ाया सियासत रंग, मां का आशीर्वाद और…        

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें