30 C
Mumbai
Thursday, June 18, 2026
होमक्राईमनामाबग्गा की गिरफ्तारी: केजरीवाल के घर के बाहर BJP कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन

बग्गा की गिरफ्तारी: केजरीवाल के घर के बाहर BJP कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन

विरोध बढ़ता देख सुरक्षाबलों ने भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है|

Google News Follow

Related

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है| बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में आप और भाजपा आमने सामने आ गए हैं|बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं|सुरक्षा के लिहाज से सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है|

बग्गा ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने ट्वीट के लिए दिल्ली और पंजाब दोनों में सत्तारूढ़ आप के निशाने पर थे| बग्गा की गिरफ्तारी के बाद, भाजपा ने पंजाब पुलिस पर उनका ‘अपहरण’ करने का आरोप लगाया| पार्टी ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक नेता अरविंद केजरीवाल राज्य पुलिस के माध्यम से बदला ले रहे हैं|

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में केजरीवाल आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों को सुरक्षकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया|विरोध बढ़ता देख सुरक्षाबलों ने भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है|
​​
कालकाजी से विधायक आतिशी ने दावा किया कि पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित करने के लिए ‘उचित प्रक्रिया’ का पालन किया था, ‘लेकिन भाजपा और (गृह मंत्री) अमित शाह नियंत्रित दिल्ली पुलिस ने भाजपा से संबंधित एक अपराधी बग्गा को बचाने के लिए पंजाब पुलिस टीम को अवैध रूप से हिरासत में लिया|

यह भी पढ़ें-

तालिबान का जुल्म: अब महिलाओं के लिए जारी किया फरमान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,330फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें