30 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमराजनीतिराणे की गिरफ्तारी के खिलाफ महाराष्ट्र भर में प्रदर्शन करेंगे BJP कार्यकर्ता

राणे की गिरफ्तारी के खिलाफ महाराष्ट्र भर में प्रदर्शन करेंगे BJP कार्यकर्ता

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा राज्यभर में प्रदर्शन करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकात पाटील ने कहा है कि पार्टी पूरी तरह के राणे के समर्थन में खड़ी है और भाजपा कार्यकर्ता उनकी गिरफ्तारी के विरोध में राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में पाटील ने कहा कि देश में पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री को बिना गिरफ्तारी वारंट के गिरफ्तार किया गया है। जनादेश के खिलाफ सत्ता में आई महाविकास अघाड़ी ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया और बदले की भावना से राणे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका भाजपा पूरजोर विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि नारायण राणे पार्टी के प्रमुख नेता हैं। उनके प्रदर्शन के दम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है। राणे की जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे भारी प्रतिसाद के चलते गठबंधन सरकार ने डर के मारे यह कदम उठाया है। न्यूज चैनलों पर दिखाया जा रहा है कि पालकमंत्री किस तरह राणे के पुलिस को खिलाफ बल प्रयोग के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारायण राणे की रिहाई के लिए बीजेपी पूरी कोशिश करेगी। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में उचित आदेश देगा। सांसद के रूप में राणे के विशेषाधिकारों उल्लंघन हुआ है। भाजपा सांसद संसद से इसकी शिकायत करेंगे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,246फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें