28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाराहुल के आरोप पर भाजपा का पलटवार, संसद नियम से चलती है! 

राहुल के आरोप पर भाजपा का पलटवार, संसद नियम से चलती है! 

संसद की कार्यवाही एक संवैधानिक प्रक्रिया, नीति और नियमों के तहत चलती है। यह किसी की इच्छा या मनमानी से नहीं चलती।

Google News Follow
राहुल गांधी ने दावा किया कि विपक्ष के नेता के रूप में उन्हें संसद में बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “संसद में बोलने की व्यवस्था संवैधानिक प्रक्रियाओं के अनुसार होती है।”

शेखावत ने कहा, “सदन में व्यवस्था तय करने का अधिकार पीठासीन अधिकारी के पास है। लोकसभा अध्यक्ष ने सभी पक्षों से प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद उचित निर्णय लिया है। मुझे लगता है कि राहुल गांधी को पहले दिन से ही उनके परिवार के विशेषाधिकार (प्रिविलेज) के कारण जो सुविधाएं मिलती रही हैं, अब वह नहीं मिल रही हैं, जिसका उन्हें दुख हो रहा है।”

वहीं, इस पर भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि यह बयान सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा में रक्षा मंत्री ने बहुत ही स्पष्ट और प्रांजल तरीके से कहा था कि सरकार ऑपरेशन सिंधु पर चर्चा के लिए तैयार है।

सारंगी ने आगे कहा, “लोकसभा की कार्यवाही बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के माध्यम से तय होती है। इस कमेटी में सभी उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि किन मुद्दों को लोकसभा में प्राथमिकता दी जाए।

संसद की कार्यवाही एक संवैधानिक प्रक्रिया, नीति और नियमों के तहत चलती है। यह किसी की इच्छा या मनमानी से नहीं चलती। संसद हमारी नीतियों और प्रक्रियाओं के दायरे में रहकर संचालित होती है।”

उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी, “इस मामले में धैर्य और संयम की जरूरत है। शांति से अपनी बात सुनें, बोलें और रखें। जब उचित समय आएगा, तब निश्चित रूप से उन्हें बोलने का मौका मिलेगा। हम सभी उनकी बात सुनना चाहते हैं।”

बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक प्रकट किया और आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

यह भी पढ़ें-

तेलंगाना चुनाव से पहले BRS सरकार ने 600 से अधिक लोगों की कराई फोन टैपिंग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें